कुरुक्षेत्र में रोडवेज कर्मियों की चक्का जाम की तैयारी: कंडक्टर से मारपीट; कार्रवाई नहीं होने से नाराज; 2 घंटे प्रदर्शन कर चेतावनी दी – Kurukshetra News

बस स्टैंड पर धरना देते रोडवेज कर्मचारी।
हरियाणा के कुरुक्षेत्र में रोडवेज कर्मचारियों ने कंडक्टर के साथ मारपीट के मामले में कार्रवाई ना होने से नाराज होकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। कल तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो प्रदेश में चक्का जाम करने की चेतावनी दी। चक्का जाम के
.
ऑल हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन के प्रधान नरेंद्र पांचाल के मुताबिक, 16 जून को फतेहाबाद डिपो की बस के कंडक्टर कृष्ण कंबोज के साथ हिसार में कई युवकों ने मारपीट की थी। बस हरिद्वार से होते हुए फतेहाबाद जा रही थी। इस विवाद में कंडक्टर का बैग गुम हो गया था।
3 दिन बाद भी कार्रवाई नहीं
इस मामले को लेकर विभाग और हिसार पुलिस प्रशासन को शिकायत दी गई, मगर पुलिस की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की। कार्रवाई न होने पर यूनियन के नेताओं ने प्रदेशभर के सभी बस डिपो पर 2 घंटे तक सांकेतिक धरने की कॉल दी थी। इस पर आज बस स्टैंड पर कर्मियों ने सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक धरना दिया।
चक्का जाम करने की चेतावनी
नरेंद्र पांचाल ने बताया कि अगर कल तक पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया तो प्रदेश में रोडवेज का चक्का जाम करेंगे। इसे लेकर फतेहाबाद में यूनियन के नेताओं की मीटिंग चल रही है। इस मीटिंग में जो भी फैसला होगा, यूनियन की जो कॉल आएगी, उसे लागू किया जाएगा।