Published On: Fri, Jun 20th, 2025

कुरुक्षेत्र में राज्यस्तरीय कार्यक्रम की तैयारी को फाइनल टच: ट्रैफिक से निपटना चुनौती; ड्रोन से रखी जाएगी नजर; रामदेव लगाएंगे योग क्लास – Kurukshetra News

Share This
Tags



हरियाणा के कुरुक्षेत्र में योग महोत्सव के लिए ब्रह्मसरोवर सज चुका है। कल 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर 40 हजार बच्चों समेत 1 लाख लोग योग करेंगे। इस राज्य स्तरीय कार्यक्रम में स्वामी रामदेव योग की क्लास लगाएंगे। कार्यक्रम में सीएम नायब सैनी समेत

.

आज कार्यक्रम की तैयारी को लेकर फाइनल टच दिया जाएगा। DC नेहा सिंह ने सभी विभाग के अधिकारियों को सुबह 4 बजे योग कार्यक्रम में पहुंचने के निर्देश दिए है। लोगों के बैठने के लिए 100 सेक्टर बनाए गए हैं, जिसमें हर सेक्टर में एक हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। प्रत्येक सेक्टर के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

कंट्रोल रूम बनाया

किसी भी इमरजेंसी से निपटने के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है। इसके अलावा ब्रह्मसरोवर और आसपास के एरिया में पुलिस बल तैनात रहेगा। ​कार्यक्रम स्थल पर ड्रोन से नजर रखी जाएगी। ब्रह्मसरोवर पर पुलिस प्रशासन की ओर से बैरिकेडिंग लगाई गई है। शहर में अन्य जगहों पर भी पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है।

व्हीकल की एंट्री​​​​​ बंद

प्रशासन ने आज से 2 दिन के लिए ब्रह्मसरोवर पर व्हीकल की एंट्री बंद कर दी है। इसके अलावा कार्यक्रम के दिन 21 जून को कुरुक्षेत्र में सभी बड़े वाहन की एंट्री बंद रहेगी। इसके लिए पुलिस ने ऑप्शनल रूट तैयार किए हैं, क्योंकि एक लाख लोगों के पहुंचने से शहर में ट्रैफिक से निपटना बड़ी चुनौती रहेगी। प्रशासन की तरफ से शहर के लोगों से बगैर व्हीकल योग स्थल तक आने की अपील की गई है।​​



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>