कुरुक्षेत्र में पर्स छीनने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार: माथा टेक घर लौट रही थी महिला; कब्जे से मोबाइल और कैश बरामद – Kurukshetra News

पुलिस की गिरफ्त में पर्स छीनने वाले दोनों आरोपी।
कुरुक्षेत्र में महिला के साथ छीना-झपटी करने के मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान सागर और साहिल सैंसी बस्ती पिहोवा के रूप में हुई। घटना 13 मई सुबह 7 बजे की है। महिला गुरुद्वारा साहिब में माथा टेककर घर लौट रही थी।
.
पिहोवा की रहने वाली दलजीत कौर के मुताबिक, वह सुबह करीब साढ़े 6 बजे गुरुद्वारा बाउली साहिब में माथा टेकने गई थी। वह माथा टेककर वापस अपने घर आ रही थी। तहसील के सामने पहुंची तो उसी समय बाइक पर आए 2 बदमाश उसके हाथ से पर्स छीनकर भाग गए।
पर्स में मोबाइल और कैश था उसके पार्स में मोबाइल, 500 रुपए और अन्य कागजात थे। पर्स छीनकर आरोपी गलेडवा गांव की तरफ भाग गए। महिला की शिकायत पर पुलिस ने थाना सिटी पिहोवा में केस दर्ज किया था। मामले की जांच CIA-2 को सौंपी गई थी। CIA ने मामले की जांच करते हुए आरोपी सागर और साहिल को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी 1 दिन के रिमांड पर पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से छीना गया मोबाइल और 500 रुपए कैश बरामद किया। आरोपियों को कोर्ट के ऑर्डर से 1 दिन के रिमांड पर लिया गया है। पुलिस उनका क्रिमिनल रिकॉर्ड खंगाल रही है। साथ ही उनसे वारदात में इस्तेमाल बाइक भी बरामद की जानी है।