किशोरी से छेड़खानी की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार: पीड़िता और परिजन को दी थी जान से मारने की धमकी, शिकायत के बाद कार्रवाई – Purnia News

पूर्णिया में किशोरी से छेड़खानी की कोशिश करने वाले युवक को गिरफ्तार किया है। विरोध करने पर आरोपी ने लड़की और उसके परिजन को धमकाया था। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की थी। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की है। गिरफ्तार युवक की पहचान सरसी थाना क्षेत्र के बुढ़िया
.
घटना सरसी थाना क्षेत्र से जुड़ा है।

मामले की जानकारी देते एसडीपीओ।
शिकायत के बाद पुलिस ने की छापेमारी
सरसी थानाध्यक्ष अभय रंजन ने बताया कि सरसी थाना की पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक ने एक बच्ची को अकेला पाकर उसके साथ छेड़छाड़ की कोशिश की है। लड़की ने विरोध किया और परिजन को सारी बात बताई। परिजन ने विरोध किया, तो युवक ने लड़की और उसके परिजन को धमकाते हुए जाने से मारने की धमकी दी। इसकी सूचना पुलिस को दी और स्थानीय पुलिस थाना में शिकायत दर्ज कराई।
मामले की शिकायत मिलते ही सरसी पुलिस मौके पर पहुंची और युवक की खोजबीन शुरू की। छापेमारी करते हुए युवक को पकड़ा। उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।