काशी की देव दीपावली देखने आए 15 लाख टूरिस्ट: उप राष्ट्रपति धनखड़ और योगी ने देखा शिव नृत्य; 20 लाख दीये जगमगाएंगे – Varanasi News

आज देव दीपावली है। काशी में दीपोत्सव और महाआरती के लिए मां गंगा के 84 घाटों पर 20 लाख दीये सज गए हैं। मुख्य अतिथि उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़, यूपी की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी नमो घाट पहुंच चुके हैं
.
नमो घाट पर शाम सवा 6 बजे पहला दीप जलाया जाएगा। आरती स्थल दशाश्वमेध और अस्सी घाट पर टूरिस्ट की भीड़ है। इंडोनेशिया, वियतनाम और फ्रांस समेत 40 देशों के मेहमान काशी के घाटों पर हैं।
अनुमान के मुताबिक, दुनिया भर से 15 लाख लोग काशी पहुंचे हैं। वीकेंड होने के चलते टूरिस्ट की संख्या ज्यादा बढ़ी है। सिडनी से आई लारा ने कहा, ‘मैं भारत आती रहती हूं। मगर देव दीपावली पर काशी पहली बार आई हूं, दीयों की रोशनी मुझे अच्छी लगती है।’
बॉलीवुड अभिनेत्री दीप्ति भटनागर भी देव दीवाली मनाने आई हैं। उन्होंने कहा, ‘मैं भाग्यशाली हूं। मैं साक्षात देव दीपावली देख रही हूं। यहां का माहौल इतना सुंदर है, लगता है कि सभी एक रंग में रंगे हुए हैं। भगवान शिव का मैं धन्यवाद करती हूं।

नमो घाट पर दीप प्रज्ज्वलन से पहले शिव नृत्य करते कलाकार।

गंगा में चलने वाले बजड़ों और नावों को सजाया गया।
पिछले साल से 5 लाख ज्यादा दीये जलेंगे इस बार प्रशासन ने घाटों पर 17 लाख और पूरे काशी में 25 लाख दीये जलाने का टारगेट रखा है। संत रविदास घाट से लेकर आदिकेशव घाट तक और वरुणा नदी के तट से लेकर मठों-मंदिरों तक कुल 25 लाख दीपक जगमगाएंगे। 2023 में पूरे काशी में 18 लाख दीये जलाए गए थे। प्रशासन ने 12 लाख दीयों का टारगेट सेट किया। इसको पूरा करने के लिए 84 घाटों पर 15 लाख दीये सजाए गए थे।
पल-पल की अपडेट्स जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…