Published On: Mon, Dec 16th, 2024

कांग्रेस बोली- उमर CM बनते ही बदल गए: जम्मू-कश्मीर CM बोले थे-  कांग्रेस EVM पर रोना बंद करे; भरोसा नहीं तो चुनाव लड़ना छोड़े


नई दिल्ली6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
जम्मू-कश्मीर में सितंबर-अक्टूबर में हुए चुनाव में नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस ने साथ मिलकर चुनाव लड़ा था। - Dainik Bhaskar

जम्मू-कश्मीर में सितंबर-अक्टूबर में हुए चुनाव में नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस ने साथ मिलकर चुनाव लड़ा था।

कांग्रेस ने जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के EVM पर भरोसा रखने वाले बयान पर प्रतिक्रिया दी। कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने कहा कि उमर अब्दुल्ला सीएम बनते ही बदल गए हैं। विपक्ष के द्वारा उठाए जा रहे मुद्दों पर उनका नजरिया बदल गया है।

टैगोर ने कहा- समाजवादी पार्टी, एनसीपी (शरद गुट) और शिवसेना-(UBT) ने भी EVM में गड़बड़ी की बात कही है। CM अब्दुल्ला को अपने फैक्ट्स चेक करने चाहिए। कांग्रेस ने चुनाव आयोग के सामने भी EVM के मुद्दे को उठाया है। सीएम बनने के बाद अपने सहयोगियों के प्रति ऐसा रवैया क्यों?

मणिकम टैगोर तमिलनाडु के विरुदुनगर से सांसद हैं।

मणिकम टैगोर तमिलनाडु के विरुदुनगर से सांसद हैं।

जम्मू-कश्मीर के CM उमर अब्दुल्ला ने रविवार को कहा था कि कांग्रेस EVM पर रोना बंद करे। चुनाव में जीतने पर आप जश्न मनाते हैं और हारते हैं तो EVM पर सवाल उठाते हैं। यह ठीक नहीं है। EVM के जरिए 100 से ज्यादा सांसद चुनते हैं, तब इसे अपनी पार्टी की जीत बताते हैं। पार्टियों को चुनाव लड़ने से पहले यह तय करना चाहिए कि उन्हें EVM पर भरोसा है या नहीं। भरोसा नहीं है, तो चुनाव लड़ना ही नहीं चाहिए।

जम्मू-कश्मीर चुनाव के नतीजों में नेशनल कॉन्फ्रेंस को 42 सीट और कांग्रेस को 6 सीटों पर जीत मिली थी। 90 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 46 है। यानी जम्मू-कश्मीर की सरकार कांग्रेस के सहयोग से बनी है।

जम्मू-कश्मीर में I.N.D.I.A ब्लॉक की सरकार है।

जम्मू-कश्मीर में I.N.D.I.A ब्लॉक की सरकार है।

कांग्रेस और कई विपक्षी दलों ने EVM में हेरफेर के आरोप लगाए महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव में हार के बाद विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A. ब्लॉक के दलों ने हेरफेर के आरोप लगाए थे। INDIA ब्लॉक ने दावा किया था कि EVM में हेरफेर के कारण वे महाराष्ट्र चुनाव हार गए। महाराष्ट्र में महायुति गठबंधन ने 288 सीटों में से 235 सीटें जीतीं, जबकि विपक्षी महाविकास अघाड़ी (एमवीए) गठबंधन को 46 सीटें मिलीं।

कांग्रेस ने हरियाणा के चुनाव नतीजों में मतगणना के दौरान गड़बड़ी की शिकायत की थी और कांग्रेस नेताओं के डेलिगेशन ने दिल्ली में चुनाव आयोग के अधिकारियों से मुलाकात की थी। उन्होंने कहा था कि यहां इस्तेमाल EVM हैक की गई, जिससे 20 सीटों के नतीजों में हेराफेरी की गई। 8 अक्टूबर को हुई मतगणना में भाजपा को 48, कांग्रेस को 37, इनेलो को 2 और 3 सीट पर निर्दलीय जीते थे। तीनों निर्दलीय विधायकों ने BJP को समर्थन दिया था।

——————————————————

अन्य खबरें भी पढ़ें…

उमर ने कहा- LG के साथ पावर शेयर करना कड़वा और विवादास्पद अनुभव

उमर अब्दुल्ला लगातार केंद्र सरकार से जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने दिल्ली का उदाहरण देते हुए कहा कि यहां की सरकार लेफ्टिनेंट गवर्नर के साथ पावर शेयर करती है। ये कड़वा और विवादास्पद अनुभव है। दिल्ली छोटा राज्य है, जबकि जम्मू और कश्मीर चीन और पाकिस्तान की सीमा से लगा एक बड़ा और रणनीतिक एरिया है। पूरी खबर पढ़ें…

कांग्रेस बोली- हरियाणा चुनाव में EVM हैक हुई:90% चार्ज से BJP जीती

​​​

कांग्रेस ने पानीपत के काउंटिंग सेंटर का उदाहरण देते हुए कहा कि यहां शहरी सीट पर जिन EVM की बैटरी 90% चार्ज थी, उनमें से निकले 70% वोट भाजपा के पक्ष वाले थे। जिन EVM की बैटरी 40-50% चार्ज थी, उनमें कांग्रेस को लीड मिली। चुनाव आयोग ऐसी EVM को सील कर उनकी जांच करे। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>