कश्मीर में बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट: दिल्ली एयरपोर्ट पर लगातार दूसरे दिन 400 फ्लाइट्स लेट; 19 डायवर्ट, 45 रद्द करनी पड़ीं
नई दिल्ली1 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
मौसम विभाग ने रविवार देर रात से सोमवार सुबह तक कश्मीर और चिनाब घाटी में भारी बर्फबारी का अनुमान लगाया है।
पूरे उत्तर भारत में कोहरे देखने को मिल रहा है। IMD के मुताबिक शनिवार को देश के 7 हवाईअड्डों पर जीरो विजबिलिटी दर्ज की गई। इस वजह से दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल (IGI) एयरपोर्ट पर लगातार दूसरे दिन 400 फ्लाइट्स लेट रहीं। इसके अलावा 19 फ्लाइट्स को डायवर्ट करना पड़ा, जबकि 45 रद्द कर दी गईं।
डायवर्ट की गई फ्लाइट्स में 13 डोमेस्टिक, 4 इंटरनेशनल और 2 नॉन-शेड्यूल्ड फ्लाइट्स शामिल थीं। इससे पहले शुक्रवार को भी दिल्ली में कोहरे की वजह से 400 से ज्यादा फ्लाइट हुई थीं। IGI एयरपोर्ट रोजाना करीब 1300 फ्लाइट्स का संचालन करता है।
पालम में शुक्रवार शाम 6 बजे से शनिवार सुबह 3 बजे तक करीब 9 घंटे तक जीरो विजबिलिटी बनी रही, जो इस मौसम का सबसे लंबा दौर रहा। वहीं, उत्तर रेलवे ने बताया कि कोहरे की वजह से 81 ट्रेनें लेट चल रहीं। इनमें 59 ट्रेनें 6 घंटे और 22 ट्रेनें करीब 8 घंटे लेट रहीं।
दिल्ली के अलावा पालम, सफदरजंग, अमृतसर, आगरा, हिंडन, चंडीगढ़ और ग्वालियर एयरपोर्ट पर भी जीरो विजबिलिटी रही। श्रीनगर एयरपोर्ट पर पहली फ्लाइट सुबर 11:13 बजे उतर सकी।
मौसम विभाग ने रविवार देर रात से सोमवार सुबह तक कश्मीर और चिनाब घाटी में भारी बर्फबारी का अनुमान लगाया है। इसके चलते रविवार को ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। राज्य में भीषण ठंड के दौर चिल्लई कलां के अभी सिर्फ 15 दिन ही बीते हैं, 25 दिन बाकी हैं। चिल्लई कलां 30 जनवरी को खत्म होगा। इसके बाद 20 दिन चिल्लई-खुर्द और 10 दिन चिल्लई-बच्चा का दौर रहेगा।
राज्यों से मौसम की 3 तस्वीरें…
घने कोहरे के बीच दिल्ली में कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड की तैयारी चल रही है।
दिल्ली में ठंड के साथ ही प्रदूषण का भी असर जारी है।
लखनऊ चिड़ियाघर में सांपों को ठंड से बचाने के लिए हीटर का इंतजाम किया गया है।
हिमाचल में भीषण ठंड के बावजूद शिमला सबसे गर्म हिमाचल प्रदेश में भीषण ठंड के बावजूद शिमला पिछले 19 सालों में जनवरी में सबसे गर्म रहा। यहां शुक्रवार को सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 22°C दर्ज किया गया। इससे पहले 2006 में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 21.4°C रिकॉर्ड हुआ था।
मौसम विभाग ने रविवार को शिमला, किन्नौर, लाहौल और स्पीति, चंबा, कांगड़ा, कुल्लू और मंडी में बर्फबारी और बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। राज्य के उच्च पर्वतीय इलाकों में 5 और 6 जनवरी को बर्फबारी और बारिश हो सकती है। वहीं निचले इलाकों में 7 जनवरी तक बारिश के आसार हैं। 8 जनवरी को पूरे राज्य में मौसम साफ रहने का अनुमान है।
उधर शीतलहर के अलर्ट के चलते झारखंड में 7 से 13 जनवरी के बीच 8वीं तक के स्कूल बंद कर दिए गए।