Published On: Mon, Jun 2nd, 2025

कर्नाटक में धारदार हथियारों से शख्स की सरेआम हत्या: घटना CCTV में कैद; 7 लोग बेकरी के अंदर घुसे, दौड़ा-दौड़ाकर हमला किया


कोप्पल15 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
कोप्पल जिले के तवरगेरा में शख्स की 31 मई की रात करीब 10 बजे सरेआम हत्या कर दी गई। - Dainik Bhaskar

कोप्पल जिले के तवरगेरा में शख्स की 31 मई की रात करीब 10 बजे सरेआम हत्या कर दी गई।

कर्नाटक के कोप्पल जिले के तवरगेरा में 31 मई को एक शख्स की सरेआम धारदार हथियारों से हत्या कर दी गई। घटना का CCTV फुटेज सामने आया है, जिसमें रात 10 बजे करीब 7 लोग तलवार और गंडासा लेकर एक बेकरी शॉप के अंदर घुसे और शख्स पर हमला कर दिया।

मृतक की पहचान 35 साल के चेनप्पा हुसेनप्पा नरिनाल के रूप में हुई है। हमलावरों ने चेनप्पा की गर्दन, सिर, पीठ और शरीर के कई जगहों पर वार किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। चेनप्पा खुद को बचाने के लिए चिल्ला रहा था।

उसने बेकरी में इधर-उधर भागने की भी कोशिश की, लेकिन आरोपियों ने दौड़ा-दौड़ाकर उस पर हमले किए। वीडियो में दिखा कि एक आरोपी ने उसके सिर पर लाठी से भी वार किया। हमलावरों ने पहले बेकरी के अंदर हमला किया। फिर उसे बाहर घसीटा और तब तक हमला किया जब तक कि उसकी मौत नहीं हो गई।

पुलिस ने मृतक के परिवार की शिकायत के आधार पर 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अब तक 7 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान रवि, ​​प्रदीप, मंजूनाथ (दो आरोपियों के नाम हैं), नागराज, गौतम और प्रमोद के रूप में हुई है। अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।

यह CCTV फुटेज के वीडियो से लिया गया एक स्क्रीनशॉट है, जिसमें एक हमलावर चेनप्पा पर हमला कर रहा है।

यह CCTV फुटेज के वीडियो से लिया गया एक स्क्रीनशॉट है, जिसमें एक हमलावर चेनप्पा पर हमला कर रहा है।

हमले के बाद दो मिनट के भीतर भाग गए आपराधी पुलिस के अनुसार, हमलावरों ने हमला किया और दो मिनट के भीतर मौके से फरार हो भाग गए। यह घटना तवरगेरा में सिंधनूर सर्किल के पास एलजे अयंगर बेकरी के पास हुई, जो पुलिस स्टेशन से एक किलोमीटर से भी कम दूरी पर है।

पुलिस ने बताया कि अब तक की जांच में पुरानी रंजिश और संपत्ति विवाद के चलते हत्या की बात पता चली है। घटना में और लोगों के शामिल होने की आंशका है। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस सर्च ऑपरेशन चला रही है।

हत्या के दौरान सड़क पर कई राहगीर गुजर रहे थे मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मृतक चेनप्पा एक दिहाड़ी मजदूर था। उसकी हत्या के दौरान सड़क पर लोग गुजर रहे थे। हमलावरों के भागने के बाद घटनास्थल पर भीड़ जमा हो गई। सड़क पर चेन्नप्पा का खून से लथपथ पड़ा हुआ था।

कई राहगीरों ने अपने फोन से वीडियो भी रिकॉर्ड किया, जिसमें शव के बगल में एक बुजुर्ग महिला रोती और चिल्लाती हुई दिखाई दिखी। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ हत्या, आपराधिक साजिश, एक इरादे से अपराध में मदद करने के आरोप में मामला दर्ज किया है।

……………………………………

हत्या से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…

श्रद्धा के 35 टुकड़े, पापा के बाद भाई लड़ेगा केस, पहली बार सामने आए श्रीजय, बोले- आफताब पसंद नहीं था

दिल्ली में 18 मई, 2022 को श्रद्धा वाकर की उसके लिव-इन पार्टनर आफताब अमीन पूनावाला ने हत्या कर दी थी। आफताब ने श्रद्धा के शरीर के 35 टुकड़े कर फ्रिज में रखे और फिर धीरे-धीरे जंगलों में फेंक दिए। श्रद्धा का केस लड़ रहे पिता विकास वालकर का हार्ट अटैक से निधन हो गया। अब केस लड़ने की जिम्मेदारी श्रीजय की है। वे पहली बार कैमरे पर आए और बात की। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>