कर्नाटक में कॉन्ट्रैक्टर ने सुसाइड किया: मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे के करीबी पर धोखाधड़ी और धमकी का आरोप, BJP ने इस्तीफा मांगा

बेंगलुरु19 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

कॉन्ट्रैक्टर सचिन ने गुरुवार को चलती ट्रेन के सामने कूदकर सुसाइड किया था। पुलिस को उसका शव बीदर जिले में कट्टीटोंगोव के पास रेलवे ट्रैक पर मिला।
कर्नाटक के कलबुर्गी जिले में 26 वर्षीय कॉन्ट्रैक्टर ने सुसाइड कर लिया। मृतक ने 7 पेज का सुसाइड नोट छोड़ा है। इसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे प्रियांक के करीबी पर धोखाधड़ी और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
घटना सामने आने के बाद भाजपा और जनता दल सेक्युलर (JDS) ने ग्रामीण विकास और पंचायत राज मंत्री प्रियांक खड़गे के इस्तीफे की मांग की है।
सचिन ने सुसाइड नोट में लिखा कि खड़गे के करीबी कलबुर्गी सिटी कॉरपोरेशन के पूर्व सदस्य राजू कपानुरू ने टेंडर दिलाने के नाम पर उससे 15 लाख रुपए लिए थे। आरोपी एक करोड़ रुपए और मांग रहा था। लेकिन उसे कोई टेंडर नहीं दिलाया था।
मृतक ने नोट में अपनी मौत के लिए जिम्मेदार सभी 6 लोगों के नाम बताए और सभी पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
येदियुरप्पा का आरोप- बीजेपी नेताओं की हत्या कराई जा रही इस मामले को लेकर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र येदियुरप्पा ने कहा कि जब से प्रियांक कलबुर्गी के जिला प्रभारी मंत्री बने हैं, मर्डर और जबरन वसूली बढ़ गई हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं की हत्या की जा रही है। भाजपा ने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया से मंत्री प्रियांक खड़गे का इस्तीफा लेने की मांग की है।

कुमारस्वामी ने आयोग बनाने की मांग की केंद्रीय मंत्री एच डी कुमारस्वामी ने कहा कि कांग्रेस सरकार सभी तरह के मामलों के लिए आयोग बनाते हैं लेकिन उन्होंने इस अभी तक आयोग क्यों नहीं बनाया?
——————————————————–
प्रियांक खड़गे से जुड़ी अन्य खबर…
कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे के बेटे ने मोदी को नालायक कहा

27 अप्रैल को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जहरीला सांप बताया था। खड़गे के बयान के 4 दिन बाद 31 अप्रैल को अब उनके बेटे और कांग्रेस विधायक प्रियांक खड़गे ने प्रधानमंत्री को नालायक कहा है। पूरी खबर पढ़ें…