Published On: Fri, Jun 13th, 2025

करनाल में विवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान: मायका पक्ष का आरोप– पति करता था टॉर्चर, पति से झगड़े के बाद घर में मिली लटकी हुई लाश – Karnal News

Share This
Tags


विवाहिता मृतक रजनी की फाइल फोटो।

करनाल के शेखपुरा पुलिया कॉलोनी में एक विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका के ससुराल पक्ष का कहना है कि सुबह सबकुछ नॉर्मल था, लेकिन दोपहर में उसने घर के भीतर फंदा लगा लिया। वहीं मायका पक्ष का आरोप है कि महिला का पति

.

छह साल पहले हुई थी शादी, दो बच्चों की मां थी रजनी पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान 30 वर्षीय रजनी के रूप में हुई है। उसकी शादी करीब छह साल पहले राजू नामक युवक से हुई थी। शादी के बाद दोनों करनाल के शेखपुरा पुलिया के पास रहने लगे थे। रजनी के दो बच्चे हैं, जिनमें एक 14 साल की बेटी और 10 साल का बेटा है। परिवार में कुल पांच सदस्य रहते थे।

पोस्टमॉर्टम हाउस में मौजूद मृतका के परिजन।

पोस्टमॉर्टम हाउस में मौजूद मृतका के परिजन।

सास ने बताया – खाना बनाकर काम पर गई थी बहू मृतका की सास ने बताया कि बुधवार रात को रजनी और उसके पति राजू के बीच झगड़ा हुआ था, लेकिन वीरवार सुबह माहौल सामान्य था। रजनी ने सुबह का खाना बनाया और पति को खाना दिया। जिसके बाद पति भी काम पर चला गया। सास खुद भी अपने काम पर निकल गई। दोपहर करीब 11 बजे आसपास के लोगों ने फोन कर बताया कि रजनी ने फंदा लगा लिया है। जब तक वे घर पहुंचे, तब तक उसे नीचे उतारा जा चुका था।

बहन बोली– यह आत्महत्या नहीं, हत्या है मृतका की बहन ने बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। उसने कहा कि रजनी का पति शराबी था और वह शराब के नशे में उसे मारता-पीटता था। घर की पूरी जिम्मेदारी रजनी ही उठाती थी और बच्चों के पालन-पोषण के लिए खुद काम करती थी। बहन ने बताया कि पहले भी पुलिस में पति के खिलाफ शिकायत की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उसने दावा किया कि रजनी कभी आत्महत्या नहीं कर सकती। उसे मारा गया है और फंदे पर लटकाया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि हमारी आने से पहले ही पति ने उसे फंदे से उतार दिया था ताकि मामला आत्महत्या का लगे।

विवाहिता की मौत पर विलाप करती महिलाएं।

विवाहिता की मौत पर विलाप करती महिलाएं।

मायका पक्ष की मांग– हो निष्पक्ष जांच, मिले न्याय मृतका के मायके पक्ष ने मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाए और यदि यह हत्या का मामला साबित होता है तो दोषी को सख्त सजा दी जाए। बहन का कहना है कि रजनी जिम्मेदार लड़की थी, जो अपने बच्चों के लिए जी रही थी। वह ऐसे कभी खुदकुशी नहीं कर सकती। मायका पक्ष पुलिस से जल्द एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग कर रहा है।

पुलिस ने पोस्टमॉर्टम करवा शव सौंपा, जांच जारी घटना की जानकारी मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज भिजवाया। सदर थाना प्रभारी तरसेम चंद ने बताया कि अभी तक मृतका के परिजनों की तरफ से किसी भी व्यक्ति के खिलाफ लिखित शिकायत नहीं मिली है। फिलहाल धारा 174 के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस का कहना है कि जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>