Published On: Sun, Jun 1st, 2025

करनाल में विदेश भेजने के नाम पर 35 लाख ठगे: जॉर्डन से दुबई तक घुमाया, चार अलग-अलग मामले दर्ज – Gharaunda News

Share This
Tags


करनाल में विदेश भेजने के नाम पर चार लोगों के साथ 35 लाख रुपए से ज्यादा की ठगी हुई है। एक को जॉर्डन भेजने के बहाने 11 लाख रुपए लिए गए, लेकिन वीजा नहीं मिला। दूसरे को न्यूजीलैंड भेजने का झांसा देकर करीब 4 लाख रुपए ठगे गए। ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर भी

.

आरोपियों ने फीस, मेडिकल, इंश्योरेंस जैसी कई वजहें बनाकर रकम ली और वीजा की तारीखें बार-बार बढ़ाईं। पीड़ितों ने शिकायत की, लेकिन आरोपियों ने फोन तक नहीं उठाए और धमकियां दी। पीड़ितों की शिकायत पर अलग-अलग थानों में केस दर्ज किए गए है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पहला मामला- जॉर्डन भेजने के नाम पर महिला से 11 लाख की ठगी करनाल निवासी ज्योति ने अपने बेटे रोहित को विदेश भेजने के लिए तीन युवकों को 11 लाख दिए, लेकिन न तो वीजा मिला और न ही वादा किया गया यूरोप भेजा गया। ज्योति ने बताया कि उन्होंने दिसंबर 2024 में काछवा निवासी योगेश धनखड़, उसके साथी अंकित धनखड़ व विक्रम से बेटे को जॉर्डन भेजने के लिए 8 लाख में सौदा तय किया।

16 दिसंबर को 50 हजार, 17 को 2.5 लाख और 18 को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर फ्लाइट में बैठाने से पहले 5.5 लाख दिए। बेटे को जॉर्डन भेजा गया लेकिन एयरपोर्ट पर उसे रोका गया और भारत वापस भेज दिया गया। इसके बाद आरोपियों ने फिर से फाइल लगाई लेकिन वीजा नहीं आया। आरोपी ने 20 दिन तक मुंबई में रुकवाया।

उसके बाद 1 लाख रुपए और लेकर दुबई भेजा, जहां एक महीने तक युवक फंसा रहा। आरोपी ने डॉलर एक्सचेंज के नाम पर 1.5 लाख रुपए लिए, जिसमें से सिर्फ 85 हजार रुपए वापस किए। अब फोन तक नहीं उठा रहे। थाना सदर में शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई। अब एसपी कार्यालय के निर्देश पर आर्थिक अपराध शाखा की जांच के बाद थाना सेक्टर 32-33 में मुकदमा दर्ज किया है।

दूसरा मामला- न्यूजीलैंड भेजने का झांसा देकर युवक से 3.90 लाख की ठगी करनाल के सेक्टर-6 निवासी मनजीत कुमार से न्यूजीलैंड भेजने का झांसा देकर तीन लोगों ने 3.90 लाख रुपए की ठगी कर ली। पीड़ित को बाकू (अजरबैजान ) भेजा गया, जहां चार दिन तक उसे अकेला छोड़ दिया गया। बाद में वह भारत लौट आया, लेकिन आरोपियों ने न तो पैसे लौटाए और न ही वीजा दिलवाया।

मनजीत ने बताया कि जनवरी 2024 में आरोपी रवि चौधरी ने वॉट्सऐप पर संपर्क किया और न्यूजीलैंड का वर्क वीजा दिलवाने का दावा किया। रवि ने माया सिंह के गूगल पे नंबर पर 1 लाख रुपए और हरबीर सिंह के खाते में 2 लाख रुपए ट्रांसफर करवाए। बाद में बाकू का वीजा भेजा और रवाना कर दिया।

वहां पहुंचने के बाद 18 अप्रैल को 30 हजार रुपए और मांगे गए। चार दिन तक कोई संपर्क नहीं हुआ और फिर वह खुद ही भारत लौट आया। शिकायत पर अब सेक्टर 32-33 थाना पुलिस ने रवि चौधरी, हरबीर सिंह और माया सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है।

तीसरा मामला- ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर 10 लाख रुपए की धोखाधड़ी​​​​​​​ करनाल थाना मुनक में ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर 10 लाख रुपए व लगभग 1 लाख रुपए खर्चा हड़पने की धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। मुनक निवासी साक्षी ने बताया कि उसका भाई गौरव मूक बधिर है। उसको ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर आरोपी अनीश अहमद और उसके साथी जितेन्द्र कुमार ने 20 लाख रुपए का खर्च बताया था।

इसके बाद 10 लाख रुपए नकद व ऑनलाइन अनीश अहमद को दिए गए। लेकिन बाद में आरोपी ने भाई को दुबई भेज दिया, जहां उसे शारीरिक, मानसिक और आर्थिक रूप से प्रताड़ित किया गया। आरोपी ने अतिरिक्त 1 लाख रुपए मांग कर प्रताड़ना की और फोन तक बंद कर दिए। 10 महीने बाद परिवार ने मजबूरन भाई को भारत वापस बुलाया। आरोपी ने रकम वापस करने से मना कर धमकियां दे रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

चौथा मामला- ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर 10 लाख से ज्यादा हड़पे​​​​​​​ करनाल के गांव कुंजपुरा निवासी राज मोहम्मद अपने बेटे मोहम्मद आरिफ को ऑस्ट्रेलिया भेजना चाहते थे। फेसबुक पर विदेश भेजने का झांसा देकर उनसे 10.41 लाख रुपए ठग लिए। शुरुआत में 17 नवंबर 2023 को 3,500 रुपए ऑफिस के कागजात तैयार करने के लिए लिए गए। इसके बाद 21 नवंबर को 1.60 लाख रुपए फंड दिखाने के लिए चेक दिया गया।

अलग-अलग तरीको से पैसे लिए गए। शिकायत में बताया गया कि बाद में वीजा की तारीख बार-बार बढ़ाई गई और जुलाई 2024 में 7 लाख 38 हजार रुपए के चेक भी मिले, जो बाउंस हो गए। फोन उठाने पर धमकी मिलती थी । पुलिस ने अब आरोपी ज्योति, अनीश और रणजीत के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>