Published On: Mon, May 26th, 2025

करनाल में पति ने की पत्नी के साथ मारपीट: दूसरी महिला से शादी करने की जिद में बच्चों सहित निकाला घर से बाहर, महिला अस्पताल में भर्ती – Karnal News

Share This
Tags


अपनी पति के जुल्मों के बारे में बताती पीड़ित महिला खुशबू देवी।

हरियाणा में करनाल के सग्गा सांभली गांव की रहने वाली एक महिला को उसके ही पति ने बुरी तरह से मारापीटा। पति दूसरी औरत के साथ शादी करना चाहता है। लेकिन जब पत्नी ने विरोध किया तो आरोपी पति ने इस कदर मारपीट की कि जो अब अस्पताल में भर्ती है।

.

पत्नी का आरोप है कि उसका पति दो साल से एक बंगाली महिला के साथ संबंध में है और उसी से शादी करने के लिए उसने न केवल मुझे घर से निकाल दिया, बल्कि मेरे व बच्चों के साथ बेरहमी से मारपीट भी की। पीड़िता ने महिला थाना करनाल में इसकी लिखित शिकायत दी है और न्याय की गुहार लगाई है।

2009 में हुई थी शादी, तीन बच्चों की मां है पीड़िता

पीड़िता खुशबू देवी ने बताया कि उसकी शादी 2009 में विकास सैनी से हुई थी। विकास मूल रूप से बिहार का रहने वाला है। शादी के बाद तीन बच्चे हुए, जिनमें से दो बच्चे उसके पास हैं और एक बच्चा पति के पास है। खुशबू देवी के मुताबिक, उसके माता-पिता अब इस दुनिया में नहीं हैं और पति के अलावा उसका कोई सहारा नहीं है। लेकिन अब वही पति उसे घर से निकालकर दूसरी महिला के साथ रहने लगा है।

अपनी मां के साथ अस्पताल में मौजूद महिला के बच्चे।

अपनी मां के साथ अस्पताल में मौजूद महिला के बच्चे।

दो साल से बंगाली महिला के संपर्क में है पति

पीड़िता ने बताया कि उसके पति का दो साल से एक बंगाली महिला से संबंध है, जिसके दो बच्चे – एक 14 साल का लड़का और एक बेटी भी हैं। विकास उसी महिला से शादी करना चाहता है। इसी कारण वह लगातार खुशबू देवी को और उसके बच्चों को प्रताड़ित कर रहा है। कुछ दिन पहले भी उसने पीट-पीटकर घर से निकाल दिया।

घर से निकालने के बाद दी जान से मारने की धमकी

​​​​​​​खुशबू देवी ने बताया कि जब उसे घर से निकाला गया, तब वह दिल्ली चली गई थी। लेकिन वहां पहुंचने के बाद पति ने उसे फोन कर जान से मारने की धमकी दी और कहा कि अगर वह करनाल लौटी तो उसे जिंदा नहीं छोड़ेगा। डर के बावजूद पीड़िता एक हफ्ते बाद करनाल लौटी और जब घर पहुंची तो पता चला कि पति पिछले पांच दिनों से बंगाली महिला के साथ रह रहा है।

ये दी महिला ने अपने पति के खिलाफ पुलिस में शिकायत।

ये दी महिला ने अपने पति के खिलाफ पुलिस में शिकायत।

महिला थाने में दी शिकायत, फिर भी नहीं मिली राहत

​​​​​​​पीड़िता ने करनाल महिला थाने में 23 मई को शिकायत दी, लेकिन अगले ही दिन यानी 24 मई की शाम को फिर उसके साथ मारपीट की गई। इस बार बच्चों को भी नहीं बख्शा गया। पीड़िता का कहना है कि पति उसे अपने साथ नहीं रखना चाहता और तलाक देने की धमकी दे रहा है। अब वह अस्पताल में इलाज करा रही है और न्याय की मांग कर रही है।

अब कोई भी सुनवाई करने वाला नहीं, मुझे न्याय चाहिए

‘पीड़िता का कहना है कि वह पूरी तरह से अकेली पड़ गई है। माता-पिता पहले ही नहीं रहे और अब पति भी उसे छोड़ चुका है। उसके बच्चों का भविष्य अधर में है। वह चाहती है कि पुलिस आरोपी पति के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे ताकि उसे और बच्चों को इंसाफ मिल सके। महिला थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर जांच शुरू कर दी है।



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>