करंट के चपेट में आने से किसान की मौत: भोजपुर में भाई के साथ खेत में पटवन करने गया था, मोटर चालू करने के दौरान हादसा – Bhojpur News

भोजपुर जिले के अगिआंव बाजार थाना क्षेत्र के खननी कला गांव में शनिवार को करंट की चपेट में आने से की युवक की मौत हो गई। मृतक खननी कला गांव वार्ड नंबर चार निवासी मिथिलेश सिंह का 25 वर्षीय पुत्र चंदन कुमार है। जो पेशे से मजदूर था।
.
घटना के बाद मौके पर लोगों की भी इकट्ठा हो गई। परिजनों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। शव को सदर अस्पताल ले जाने की सलाह दी गई। परिजन शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। पुलिस पदाधिकारियों को सूचना मिलने पर शव का पोस्टमार्टम करवाया गया।

सदर अस्पताल पहुंचे परिजन।
खेत में पटवन करने के दौरान हादसा
मृतक के बड़े भाई धनवान सिंह ने बताया कि वह दोनों भाई खेत पटाने गए थे। खेत में जाकर वे दोनों मोटर चालू कर खेत पटवन कर रहे थे। तभी उसमें अर्थिंग आने लगा। जिसके बाद उसने कहा कि भाई छोड़ दे। लेकिन उसने कहा कि नहीं हो जाएगा। उसी दौरान अचानक हाई वोल्टेज आने के कारण वह करंट की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।
जिसके बाद परिजन उसे इलाज के लिए गांव में स्थित ग्रामीण चिकित्सक के पास ले गए। जहां चिकित्सक ने देखा उसे मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी। जिसके बाद स्थानीय थाना बोला कि शव को सदर अस्पताल ले जाइये वही पोस्टमार्टम होगा। जिसके बाद शव को सदर अस्पताल ले आए।
बताया जाता है कि मृतक अपने चार भाई व एक बहन में छोटा था। उसके परिवार में तीन भाई दौलत सिंह,धनवान सिंह,विकाश सिंह और एक बहन गुंजा देवी है। मृतक की मां तारामुना देवी की वर्ष 2011 में स्वाभाविक मौत हो गई थी।घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है।