Published On: Fri, Dec 27th, 2024

कपूरथला में फूट-फूटकर रोईं डॉ. मनमोहन सिंह की बहन: याद किए बचपन के दिन, बोलीं- लोगों के दिलों में सदा जीवित रहेंगे – Kapurthala News



अमरजीत कौर डॉ मनमोहन सिंह को याद करती हुई।

देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह का वीरवार देर रात को देहांत हो गया। जिसके बाद कपूरथला में रहने वाली उनकी बहन अमरजीत कौर का रो-रोकर बुरा हाल है। उनके घर में शोक का माहौल है। उनकी बहन भी कुछ दिनों से बीमार है।

.

उनकी बहन अमरजीत कौर बार-बार बचपन के दिन याद कर रो रही है। वो कहती है कि मनमोहन हम सब भाई बहनों में सबसे होनहार थे। बहन का परिवार डॉ मनमोहन सिंह की उपलब्धियों और उनके स्वभाव को याद कर उनको नमन कर रहे है।

बहन अमरजीर कौर और उनके भांजे कवरजीत सिंह के अनुसार, डॉ मनमोहन सिंह अपने सरल स्वभाव और अपने जनहित कार्यों के लिए हमेशा देश के लोगों के दिलों में जिंदा रहेंगे। पूर्व प्रधानमंत्री के भांजे ने कहा कि वह जब भी अमृतसर आते थे तो रेस्ट हाउस में ही सभी पारिवारिक सदस्यों को बुलाकर वहीं मिलते थे। उन्होंने यह भी बताया कि 4 साल पहले जब डॉक्टर मनमोहन सिंह अमृतसर आए थे तब उनसे मुलाकात हुई थी।

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>