Published On: Mon, Jun 9th, 2025

कटिहार में मनाई गई बिरसा मुंडा की 125वीं पुण्यतिथि: आदिवासी नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की गई, जल-जंगल-जमीन के संरक्षक को किया याद – Katihar News


कटिहार में अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद ने मुंडा टोला में भगवान बिरसा मुंडा की आज 125वीं पुण्यतिथि मनाई। कार्यक्रम की शुरुआत बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पुष्पांजलि और दीप प्रज्वलन से हुई। सभी ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

.

राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सुरेश उराव ने बिरसा मुंडा के योगदान को याद किया। उन्होंने बताया कि, ‘बिरसा मुंडा जल, जमीन और जंगल के संरक्षण के लिए संघर्ष करते रहे। वे एक आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी थे। उन्होंने आदिवासी अस्मिता, स्वायत्तता और संस्कृति की रक्षा के लिए अंग्रेजों के खिलाफ उलगुलान नामक महाविद्रोह का नेतृत्व किया।’

अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद ने मनाई भगवान बिरसा मुंडा की 125वीं पुण्यतिथि।

अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद ने मनाई भगवान बिरसा मुंडा की 125वीं पुण्यतिथि।

कार्यक्रम में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित कई रहे उपस्थित

कार्यक्रम में अध्यक्ष दिनेश मुंडा, उपाध्यक्ष गीता देवी, सचिव संजय मुंडा, उपसचिव कुंदन मुंडा और कोषाध्यक्ष अजय मुंडा मौजूद रहे। इसके अलावा उपकोषाध्यक्ष सुशील देवी, रामानंद मुंडा, शंकर मुंडा, आनंदी मुंडा, कन्हैया मुंडा, सागर मुंडा, गोल्डन मुंडा, राजू मुंडा, श्यामलाल मुंडा, चमरू मुंडा, लालचंद मुंडा, सुरेश मुंडा, मंत्री देवी और नूतन देवी भी उपस्थित थे।

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>