Published On: Wed, Aug 7th, 2024

कंटेनर ने एक ही परिवार के 5 लोगों को कुचला: मौके पर ही सभी ने दम तोड़ा, पति-पत्नी बच्चों के साथ बाइक से जा रहे थे – nimbahera News


राजस्थान के निंबाहेड़ा-चित्तौड़गढ़ फोरलेन हाईवे पर कंटेनर ने बाइक सवार 5 लोगों को कुचल दिया। मौके पर ही सबकी जान चली गई। एक तीन साल की बच्ची छिटक कर दूर जा गिरी। उसे निंबाहेड़ा के सरकारी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। हादसा मंगलवार रात करीब साढ़े नौ

.

हादसे में एक बच्ची घायल हो गई। उसे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

हादसे में एक बच्ची घायल हो गई। उसे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

बच्चों के साथ जा रहे थे दंपती
निंबाहेड़ा सदर थानाधिकारी संजय शर्मा ने बताया कि हादसे की सूचना मंगलवार रात करीब 10 बजे मिली थी। बताया गया कि शहर से 7 किलोमीटर दूर भावलिया गांव की पुलिया के पास किसी भारी वाहन ने एक बाइक को चपेट में ले लिया है। बाइक पर सवार एक महिला, एक आठ वर्षीय लड़की सहित 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

बच्ची बाल-बाल बची
हादसे में एक मासूम उछल कर दूर जा गिरी, जिसकी जान बच गई। उसे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। मरने वालों में सुरेश निवासी केसरपुरा थाना शंभूपुरा, निंबाहेड़ा (चित्तौड़गढ़), जीवन पुत्र मन्नालाल (38) निवासी पीपलवास भदेसर, चित्तौड़गढ़ शामिल हैं। मरने वालों में एक 8 साल की मासूम भी है। बाइक सवार निंबाहेड़ा की ओर जा रहे थे, तभी हादसा हो गया।

सबसे पहले फैक्ट्री के मजदूरों ने देखा
हादसा स्थल से 5 से 7 किलोमीटर के बीच कुछ फैक्ट्रियां हैं। रात को काम खत्म करके ये मजदूर अपने-अपने घर जा रहे थे। हाईवे पर उन्होंने हादसा होते देखा। उन्होंने इसकी सूचना सबसे पहले पूर्व सरपंच यशवंत मेहता को दी। यशवंत मेहता ने पुलिस को सूचना दी।

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>