औरंगाबाद में होमगार्ड जवान की हार्ट अटैक से मौत : चुनावी ड्यूटी में तबीयत बिगड़ने के बाद छुट्टी लेकर आएं थे घर, सीने में उठा तेज दर्द – Aurangabad (Bihar) News

औरंगाबाद के दाउदनगर में एक होमगार्ड जवान की हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना रविवार शाम दाउदनगर थाना क्षेत्र के कर्मा कला (जीनौरीया) गांव निवासी स्वर्गीय विश्वनाथ सिंह के 35 वर्षीय बेटे अभिषेक कुमार के रूप में की गई है।
.
मृतक के परिजनों ने कहा कि रविवार को अचानक अभिषेक कुमार उर्फ भोला सिपाही को सीने में दर्द हुआ। इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दाउदनगर ले जाया गया। जहां से डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल दाउदनगर रेफर कर दिया। जहां से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। परिजन औरंगाबाद सदर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

मृतक अभिषेक कुमार का फाइल फोटो।
10 साल से होमगार्ड जवान थे
घटना की जानकारी मिलते हैं स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। सदर अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के दौरान मृतक का छोटे भाई ने बताया कि शनिवार रात भोला सिपाही अपने घर आए थे।
इससे पहले वे चुनाव ड्यूटी में तैनात थे, तबीयत सही नहीं रहने के कारण छुट्टी लेकर घर आए थे। 10 साल से होमगार्ड के जवान थे। फिलहाल औरंगाबाद सदर में तैनात थे। मृतक के दो बेटे और एक बेटी है।
पूर्व मुखिया प्रतिनिधि धर्मेंद्र कुमार सिंह, मुखिया प्रतिनिधि राज किशोर राय, निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह, सरपंच प्रतिनिधि विनय कुमार, पिंटू कुमार, विजय सिंह, संजय सिंह, आलोक कुमार समेत अन्य ग्रामीण अनुमंडल अस्पताल में पहुंच गए। होमगार्ड के जवान के निधन पर शोक जताया।