औरंगाबाद में जमीन के लिए मारपीट, 2 की मौत: हमले में दो लोग घायल, एक महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार – Aurangabad (Bihar) News

औरंगाबाद के ओबरा में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट की मामला शुक्रवार को प्रकाश में आया है। यह घटना ओबरा थाना क्षेत्र के घौड़दौल गांव की घटना है। घटना की जानकारी मिलते ही ओबरा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए भर्ती करवाय
.
दाउदनगर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुमार ऋषिराज ने कहा कि गुरुवार रात लगभग 11:00 बजे के आसपास दो पक्षों में जमीन विवाद को लेकर मारपीट हुई थी। घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। बाद में दो लोगों की मौत हो गई।
शुक्रवार शाम में एक पक्ष से राखी देवी ने 11 लोगों को नामजद बनाया और दूसरे पक्ष से रमता सिंह ने चार लोगों को नामजद आरोपी बनाया है। शुक्रवार की रात ही पुलिस ने आरोपी नामजद रमता सिंह को गिरफ्तार कर लिया।

परिजनों के बीच मातम का माहौल।
एक की वाराणसी में इलाज के दौरान मौत
घौड़दौल गांव में दो गोतिया बिंदेश्वरी सिंह और पप्पू सिंह के बीच दो कट्टा जमीन विवाद को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हुई है। मारपीट में बिंदेश्वरी सिंह (55), इनके 28 वर्षीय बेटे राजू उर्फ नंदलाल और
दुसरे पक्ष से 40 वर्षीय पप्पू सिंह घायल हो गए। घटना के बाद सदर अस्पताल में 28 वर्षीय राजु उर्फ नंदलाल की मौत हो गई। वाराणसी में इलाज के दौरान 40 वर्षीय पप्पू सिंह की मौत हो गई।