औरंगाबाद में कंटेनर की टक्कर से बाइक सवार की मौत: प्राइवेट फाइनेंस कंपनी में करता था जॉब, गया का था रहने वाला – Aurangabad (Bihar) News
![](https://net4newsonline.in/wp-content/uploads/2024/05/ad6-min.jpg)
NH 139 रिसियप थाना क्षेत्र के बभंडी के पास सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई।
औरंगाबाद में NH 139 रिसियप थाना क्षेत्र के बभंडी के पास शनिवार को कंटेनर ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी। इस घटना में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने रिसियप थाना को दिया।
.
रिसियप थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। रिसियप थाना अध्यक्ष सिमरन राज ने बताया कि मृतक के पास से मिले कागजात से उसकी पहचान की गई है। मृतक गया जिला के गुरारू थाना क्षेत्र के रौदा गांव निवासी रविंद्र सिंह के 22 वर्षीय पुत्र रमाकांत कुमार है। परिजनों को फोन के माध्यम से इसकी जानकारी दे दी गई है।
![मृतक की पहचान गया स्थित गुरारू थाना क्षेत्र के रौदा गांव निवासी रमाकांत कुमार के रूप में की गई।](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2024/06/29/news4_1719648848.jpg)
मृतक की पहचान गया स्थित गुरारू थाना क्षेत्र के रौदा गांव निवासी रमाकांत कुमार के रूप में की गई।
अंबा में रहकर मृतक एक प्राइवेट फाइनेंस कंपनी में करता था काम
राजकांत कुमार पिछले कुछ माह से अंबा में रहकर एक प्राइवेट फाइनेंस कंपनी में काम कर रहा था। शनिवार को कंपनी के कुछ काम के लिए औरंगाबाद जा रहा था। इसी बीच यह हादसा हो गया।