Published On: Fri, May 30th, 2025

ओडिशा में इंजीनियर के घर से 2 करोड़ कैश बरामद: विजिलेंस टीम को देखकर खिड़की से नोटों के बंडल फेंके; 7 ठिकानों पर रेड जारी


भुवनेश्वर2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

ओडिशा में विजिलेंस डिपार्टमेंट ने शुक्रवार को एक चीफ इंजीनियर के 7 ठिकानों पर रेड की। इस दौरान उसके दो घरों से 2 करोड़ से ज्यादा कैश बरामद हुआ। लाखों रुपए के सोने के गहने और मंहगे कपड़े भी मिले हैं।

विजिलेंस टीम को देखते ही चीफ इंजीनियर भुवनेश्वर स्थित अपने फ्लैट की खिड़की से 500 रुपए के नोटों के बंडल फेंकने लगा था। अधिकारियों ने नोटों की गड्डी बरामद कर ली है। कैश गिनने के लिए मशीनों का सहारा लेना पड़ रहा।

इंजीनियर की पहचान ओडिशा सरकार के कर्मचारी बैकुंठ नाथ सारंगी के रूप में हुई है। वह राज्य के ग्रामीण विकास विभाग में काम करता है। उसके पास आय से अधिक संपत्ति होने का शक है। विजिलेंस इंजीनियर के घर और ऑफिस सहित 7 ठिकानों पर रेड कर रही है।

चीफ इंजीनियर के घर से मिले कैश की तस्वीरें-

खबरें और भी हैं…

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>