Published On: Sun, Jun 1st, 2025

‘ऑपरेशन सिंदूर’ के नाम पर वोट की राजनीति’: कांग्रेस की प्रदेश प्रतिनिधि बोली- आतंकी हमले की पीड़ित महिलाओं से PM को मिलना चाहिए – Darbhanga News

Share This
Tags


प्रेस वार्ता करती प्रतिभा सिंह

दरभंगा में कांग्रेस ने प्रेस वार्ता की। इसमें कहा गया कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद बीजेपी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के नाम पर वोट की राजनीति कर रही है। यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। कांग्रेस की प्रदेश प्रतिनिधि प्रतिभा सिंह ने कहा कि अगर कांग्रेस कार्यकर्ता सिं

.

प्रतिभा सिंह ने कहा कि हिन्दू धर्म में पति के अलावा केवल औरत ही औरत को सिंदूर लगा सकती है। अगर बीजेपी के नेता खुद को महिला समझते हैं, तो वे सिंदूर जरूर बांटें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को सबसे पहले पहलगाम आतंकी हमले की पीड़ित महिलाओं के घर जाकर उन्हें सांत्वना देनी चाहिए थी। लेकिन वे वहां न जाकर सीधे बिहार के मधुबनी में राजनीतिक कार्यक्रम को संबोधित करने आ गए।

प्रेस वार्ता करती प्रतिभा सिंह।

प्रेस वार्ता करती प्रतिभा सिंह।

सोने का कंगन भी करना चाहिए भेंट

प्रतिभा सिंह ने कहा कि देश की आम महिलाओं को सिंदूर के साथ-साथ सोने का कंगन भी भेंट करना चाहिए था। प्रेस वार्ता में कांग्रेस जिलाध्यक्ष दयानंद पासवान, जिला प्रवक्ता मो असलम, रतिकांत झा, कन्हैया झा, डॉ. जमाल हसन, राजा अंसारी, सरफराज अनवर, हसमत अली और एहसान सिद्दीकी मौजूद रहे।

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>