Published On: Fri, Jun 21st, 2024

ऐसा लग रहा है जैसे केजरीवाल सबसे बड़े आतंकवादी हों: सुनीता केजरीवाल


ऐप पर पढ़ें

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने कहा कि अरविंद केजरीवाल के साथ अब आतंकवादी जैसा व्यवहार किया जा रहा है। सुनीता केजरीवाल ने आज केंद्र की भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि कल ही मुख्यमंत्री को बेल मिली थी। कोर्ट का बेल ऑर्डर अपलोड होने से पहले ईडी दिल्ली हाईकोर्ट पहुंच गई। यह तो ऐसे हो गया जैसे केजरीवाल देश के सबसे बड़े आतंकवादी हों। यहां तानाशाही चल रही है। आशा करते हैं हाईकोर्ट न्याय करेगा। 

ईडी द्वारा दिल्ली के सीएम को मिली बेल को ईडी द्वारा हाईकोर्ट में चुनौती देने के बाद केजरीवाल की पत्नी ने कहा कि तानाशाही ने सारी हदें पार कर दी हैं। अभी हाईकोर्ट से फैसला आना बाकी है। हमें उम्मीद है कि हाईकोर्ट न्याय करेगा। बता दें कि, अरविंद केजरीवाल दिल्ली के कथित शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में तिहाड़ जेल में बंद हैं।

LIVE : ‘हमने तो ऐसा पहले कभी नहीं सुना…’, AK की बेल पर क्या बोली AAP

दिल्ली में जारी जल संकट के समाधान के लिए आज से अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठी दिल्ली की मंत्री आतिशी के साथ पहुंची दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने कहा कि हरियाणा सरकार से अपील करने के लिए दिल्ली की मंत्री आतिशी अनिश्चितकालीन समय के लिए ‘सत्याग्रह’ करने जा रही हैं। वे कुछ नहीं खाएंगी और सिर्फ पानी पीएंगी। वे दिल्ली की प्यासी जनता के लिए ऐसा कर रही हैं। सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वे टीवी पर दिल्ली की जनता की पीड़ा देखकर दुखी हैं। उन्हें उम्मीद है कि आतिशी की तपस्या सफल होगी और जनता को कुछ राहत मिलेगी। 

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>