एक लाख का इनामी बदमाश गिरफ्तार, बिहार पुलिस को 6 साल से थी तलाश, जानिए कौन है राजेश उर्फ काना?

ऐप पर पढ़ें
अरवल जिले के मेहंदिया पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में एक लाख का इनामी अपराधी गिरफ्तार किया गया। जिस पर एक दर्जन लूट और छिनतई के मामले दर्ज थे। इस संबंध में जानकारी देते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कृति कमल ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी राजेश पासवान उर्फ काना ग्राम भरूब, थाना ओबरा जिला औरंगाबाद का निवासी है। इसके खिलाफ अलग-अलग थानों में करीब एक दर्जन मामले दर्ज हैं। इसका आपराधिक इतिहास कोई एक थाना में नहीं बल्कि कई थानों में दर्ज है।
राजेश पासवान के खिलाफ दाउदनगर थाना में कांड संख्या 438/ 18, कांड संख्या 60 / 19, मेहंदिया थाना में कांड संख्या 116/ 21 , 93/ 22, 142/ 22, 86/22 शहर तेलपा ओपी में कांड संख्या 141 /22 , कांड संख्या 142/ 22, कलेर थाना में कांड संख्या 84/ 23 कलेर थाना में कांड संख्या 6/23 दर्ज है । बीते कई सालों से पुलिस की पकड़ से राजेश पासवान फरार चल रह था। बिहार पुलिस द्वारा इस अपराधी पर एक लाख रुपए का इनाम घोषित किया गया था। इसकी गिरफ्तारी गुप्त सूचना के आधार पर वलिदाद से की गई। गिरफ्तारी के समय इसके पास से किसी तरह का आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं हुआ।
अपराधी राजेश पासवान बीते 6 सालों से जिले में अपराध की कई घटना को अंजाम देता रहा लेकिन पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ पाया था। इसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयासरत थी। लेकिन सफलता नहीं मिल पा रही थी। जिसके बाद बिहार पुलिस द्वारा इसके गिरफ्तारी पर एक लाख का इनाम घोषित कर दिया गया था ।
यह भी पढ़िए- एक लाख का इनामी तेजू यादव आरा से गिरफ्तार, बिहार के तीन जिलों में हत्या समेत 13 केस
यह भी संजोग ही कहा जाएगा की इसका एक गैंग था, जिसके सभी सदस्य पुलिस पकड़ में आ चुके हैं। लेकिन राजेश पासवान अभी तक पुलिस के गिरफ्त में नहीं आ पाया था। रविवार को अरवल पुलिस को इसको गिरफ्तार करने में सफलता मिल गई। जिसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली है। गिरफ्तार अपराधी राजेश पासवान से पुलिस विशेष पूछताछ कर रही है।