Published On: Fri, Nov 8th, 2024

उप मुखिया के घर में घुसा 8 फीट लंबा मगरमच्छ: भागलपुर में वन विभाग ने चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पकड़ा, 10 वनकर्मियों ने किया रेस्क्यू – Bhagalpur News



भागलपुर नवगछिया में शुक्रवार को 8 फीट लंबा मगरमच्छ एक शख्स घर में घुस आया। लोगों ने आनन-फानन में वन अधिकारियों को फोन कर इसकी जानकारी दी। इसके बाद मौके पर पहुंचे वन अधिकारियों ने करीब 4 घंटे की मशक्कत के बाद पर्यावरण विशेषज्ञ ज्ञान चंद ज्ञानी एवं डॉल

.

नवगछिया के पकड़ा गांव में सुबह-सुबह चीखें और हड़बड़ी का माहौल था। ऐसा दृश्य वहां के लोगों ने कभी नहीं देखा था। एक विशालकाय मगरमच्छ लगभग 8 फीट लंबा, उप मुखिया राजीव कुमार के घर के आंगन में आ गया था।

राजीव कुमार के परिजन सुबह छठ पूजा के काम में व्यस्त थे। अचानक उनकी नजर आंगन में बैठे इस विशाल मगरमच्छ पर पड़ी और उन्होंने बिना देर किए घर छोड़कर बाहर भागने में ही भलाई समझी। साथ ही वन विभाग को तुरंत सूचित किया गया और टीम मौके पर पहुंची।

वन विभाग की टीम में शामिल पर्यावरण विशेषज्ञ ज्ञान चंद ज्ञानी, वन विभाग की टीम अमन कुमार, अरसद और अन्य सदस्यों ने मगरमच्छ को काबू करने का प्रयास किया। इस रेस्क्यू ऑपरेशन में 10 वनकर्मियों ने घंटों मशक्कत की। टीम को मगरमच्छ की अप्रत्याशित हरकतों का सामना करना पड़ा और उनकी जानकारियों एवं साहस की परीक्षा हुई।

साहस और सतर्कता की मिसाल इस रेस्क्यू ऑपरेशन में वन विभाग की सतर्कता और साहस ने ग्रामीणों को राहत पहुंचाई। वनकर्मियों ने संयम और सावधानी बरतते हुए अंततः मगरमच्छ को सुरक्षित तरीके से पकड़ लिया।

वन रक्षी अमन कुमार ने बताया कि ये दो से तीन दिन पहले जगतपुर पंचायत के कनकीटोला के धार अंतर्गत दिखाई दिया था। इसके बाद आज अहले सुबह नवगछिया प्रखंड के पकड़ा गांव में देखा गया। वहां के उप मुखिया द्वारा फोन किया गया था। ये सड़क को पार कर मुखिया के घर में निकला। उसके बाद 2 बजे रात में ज्ञान चन्द्र ज्ञानी ने कॉल किया। उसने बाद हम अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मौके पर पहुंच कर मगरमच्छ को रेस्क्यू किया गया।

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>