ई रिक्शा गहरे कुएं में गिरी, दो की मौत: औरंगाबाद में बाइक सवार के चकमा देने से हुई घटना, सभी जा रहे थे मुंडन संस्कार में – Aurangabad (Bihar) News
![](https://net4newsonline.in/wp-content/uploads/2024/05/ad6-min.jpg)
लोगों को कुएं से बाहर निकालते लोग।
औरंगाबाद के देव में अनियंत्रित होकर ई रिक्शा एक कुएं में गिर गई। घटना बालूगंज पथ के केसौर मोड़ के पास गुरुवार की देर रात हुई। इस घटना में ई रिक्शा सवार दो लोगों की मौत हो गई। जबकि 9 लोग जख्मी हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
.
कुएं की गहराई 15 फीट है। स्थानीय लोगों ने बताया कि एनडीआरएफ की मदद से कुएं से सभी लोगों को बाहर निकाला गया। इनमें 8 बच्चे और एक बाइक सवार भी शामिल हैं। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देव में में भर्ती करवाया गया है। इस दौरान एक किशोर एवं एक युवती की मौत हो गई।
दरअसल, देव की ओर से एक बाइक पर तीन लोग सवार होकर बालूगंज की ओर जा रहे थे। वहीं, देव थाना क्षेत्र के बरहेता गांव से एक ई रिक्शा 8 लोगों को लेकर सूर्य मंदिर की ओर जा रही थी। ई रिक्शा सभी सवार मुंडन संस्कार में शामिल होने आ रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार ने केसौर मोड़ के पास ई रिक्शा को चकमा दे दिया। इससे ई रिक्शा ड्राइवर असंतुलित हो गया और पास में ही कुएं में जा गिरा।
इधर, घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया और वरीय पदाधिकारी को बुलाने की मांग करने लगे। इसके बाद घटना की जानकारी मिलते ही सदर डीएसपी-2 अमित कुमार मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझा कर सड़क जाम हटवाया।