इसरो में काम करना मेरे लिए सौभाग्य की बात : सोमनाथ
![](https://net4newsonline.in/wp-content/uploads/2024/05/ad6-min.jpg)
कोलकाता, एजेंसी। इसरो अध्यक्ष एस सोमनाथ ने रविवार को कहा कि उन्होंने जो कौशल हासिल किए हैं, वे भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी में उनके अनुभव से प्राप्त हुए हैं। उन्होंने कहा कि इसरो में काम करना उनके लिए सौभाग्य की बात है।
आईआईटी खड़गपुर के 74वें स्थापना दिवस पर संस्थान की ओर से ‘स्पेशल लाइफ फेलो पुरस्कार से सम्मानित किए गए सोमनाथ ने इसरो में अपने पुराने दिनों याद किया। उन्होंने चंद्रयान-3 समेत अपनी उपलब्धियों का श्रेय उन ‘महान लोगों को दिया, जिनके साथ उन्होंने काम किया है। सोमनाथ ने कहा, मैं उन असाधारण लोगों, प्रेरणास्रोतों और नेताओं के साथ काम करने को लेकर भाग्यशाली हूं, जिन्होंने इसरो को यहां तक पहुंचाया है। मुझे उनके पदचिह्नों पर चलने और चंद्रयान-3 जैसी परियोजनाओं में योगदान देने का अवसर मिला है, जिन्होंने हमें गौरवान्वित किया है।