इंदौर मेट्रो में पहले दिन महिलाओं ने किया सफर: पीएम मोदी ने किया लोकार्पण; 11 मिनट में पूरा किया 6 किलोमीटर का सफर – Indore News

पीएम मोदी ने भोपाल से इंदौर मेट्रो का वर्चुअल लोकार्पण किया। पहली बार मेट्रो में महिलाओं ने सफर किया।
पीएम नरेंद्र मोदी ने शनिवार को भोपाल में लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन से इंदौर मेट्रो का वर्चुअल लोकर्पण किया। मेट्रो में पहले दिन महिलाओं ने सफर किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शाम 6 बजे इंदौर पहुंचे।
.
मेट्रो देवी अहिल्याबाई होल्कर टर्मिनल से 12.09 बजे पर निकली। 11 मिनट का सफर कर 12.20 बजे वीरांगना झलकारी बाई स्टेशन पहुंची। ये आखिरी स्टेशन है। दो मिनट के स्टॉपेज के बाद मेट्रो यहां से 12.22 बजे रवाना हुई और 12.34 बजे टर्मिनल पर लौटी।
इंदौर मेट्रो के टर्मिनल का नाम देवी अहिल्या बाई होल्कर के नाम पर रखा गया है। इसके अलावा सभी स्टेशनों के नाम भी वीरांगनाओं के नाम पर रखे गए हैं, जिनमें – मेट्रो महारानी लक्ष्मीबाई स्टेशन, रानी अवंती बाई लोधी स्टेशन, रानी दुर्गावती स्टेशन और वीरांगना झलकारी बाई स्टेशन शामिल हैं। 6 किलोमीटर का यह यलो लाइन का सुपर प्रायोरिटी कॉरिडोर है, जो शहर में प्रदूषण को कम करेगा।
इंदौर मेट्रो में एक सप्ताह मुफ्त सफर पहले सप्ताह मेट्रो का सफर बिल्कुल मुफ्त रहेगा। दो स्टेशनों के बीच का किराया 20 रुपए रखा गया है। जबकि दो से ज्यादा स्टेशन होने पर 30 रुपए किराया देना होगा। ये जानकारी इंदौर मेट्रो की ओर से दी गई है।
10 तस्वीरों में देखिए इंदौर मेट्रो का शुभारंभ

इंदौर मेट्रो टर्मिनल पर देवी अहिल्याबाई की मूर्ति रखी गई है।

इंदौर मेट्रो में पहले दिन महिलाओं ने सफर किया।

मेट्रो में महिलाओं ने तिरंगा लेकर भारत माता की जय के नारे लगाए।

महिलाएं हाथ में मिट्टी के शिवलिंग लेकर मेट्रो में पहुंची।

मेट्रो में पहली राइड को लोगों ने कैमरों में कैद किया।

मेट्रो के सफर के दौरान टीसीएस का कैंपस नजर आया।

मेट्रो में बुजुर्ग महिलाओं से लेकर बच्चियां भी नजर आईं।

महिलाओं का यह ग्रुप पीली साड़ी में मेट्रो में सफर करने पहुंचा।

इंदौर का मेट्रो टर्मिनल वंदे मातरम् के नारों से गूंज उठा।

मेट्रो की फर्स्ट राइड के बाद स्टेशन पर महिलाओं की भीड़ नजर आई।

सीएम डॉ. मोहन यादव शाम को इंदौर पहुंचे। यहां उन्होंने मेट्रो में सफर किया।
अब इंदौर मेट्रो के बारे में जानिए



इंदौर मेट्रो के शुभारंभ के मिनट-टु-मिनट अपडेट के लिए नीचे दिए गए ब्लॉग से गुजर जाइए।