आशिक से बात करते पकड़ी गई नई दुल्हन, पति ने सिमकार्ड छीना तो सदमा के साथ झटका भी दे गई

बिहार के दरभंगा जिले में एक महिला शादी के 20 दिन बाद ही अपने पति को धोखा देकर फरार हो गई। नवविवाहित दुल्हन अपने साथ कैश और जेवर लेकर भी गई। पीड़ित पति ने कमतौल थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। पति ने बताया कि उसकी शादी पिछले महीने 12 जुलाई को ही हुई थी। शादी के बाद उसने अपनी पत्नी को फोन पर उसके आशिक से बात करते हुए पकड़ लिया था। फिर उसने मोबाइल से सिम कार्ड निकाल लिया। इससे नाराज होकर वह घर छोड़कर भाग गई।
पति ने पुलिस को बताया कि शनिवार की रात करीब दो बजे घर में सभी लोग सो रहे थे। तभी उसकी पत्नी चुपके से एक लाख रुपये कैश और सोने-चांदी के जेवरात लेकर घर से भाग गई। उसने कहा कि शादी के बाद कुछ दिनों तक सब ठीकठाक रहा, लेकिन बाद में उसकी पत्नी मधुबनी नगर थाना क्षेत्र के भौआड़ा पुराना दुर्गा मंदिर वार्ड 35 निवासी अमन मिश्र के साथ मोबाइल पर बात करती हुई पकड़ी गई। दोनों का प्रेम प्रसंग चल रहा था।
बिहार की अनोखी शादी! 70 का दूल्हा, 25 की दुल्हन, मियां-बीवी दोनों राजी
इसके बाद पति ने अपने पत्नी के मोबाइल से सिम निकाल ली। इस पर नाराज होकर पति के सो जाने के बाद पत्नी घर से फरार हो गई। पीड़ित पति ने बताया कि उसने अपनी बीवी की हर जगह खोजबीन की लेकिन कहीं पर भी उसका पता नहीं चल सका। उसने आवेदन में जिक्र किया है कि उसकी पत्नी जिसके साथ मोबाइल पर बात करती थी, उसी के पास भाग कर चले जाने की आशंका है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी है।