Published On: Mon, Aug 12th, 2024

आरा में करंट से अररिया के बिजली मिस्त्री की मौत: पोल पर चढ़कर कर रहा था काम, सप्लाई चालू होने से युवक बुरी तरह झुलसा – Bhojpur News


आरा शहर के कतीरा ओवर ब्रिज के पास पोल पर चढ़कर काम रहे बिजली मिस्त्री की करंट लगने से मौत हो गई। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया था। पर उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

.

मृतक अररिया जिला के नरपतगंज थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव निवासी जय प्रकाश सिंह का 27 वर्षीय पुत्र दीपक कुमार सिंह है। वह प्राइवेट बिजली मिस्त्री था। आरा के विद्युत कार्यालय में काम करता था।

साथी मिस्त्री राज कुमार ने बताया कि वह कतीरा स्थित ओवर ब्रिज के समीप बिजली के पोल पर चढ़कर अर्थिंग बना रहा था। तभी अचानक पोल में लाइट आ गई। जिसके कारण वह करंट की चपेट में आ गया।

सदर अस्पताल पहुंचे परिजन।

सदर अस्पताल पहुंचे परिजन।

परिवार वाले अररिया से पहुंचे आरा

सूचना उसके परिजनों को दी गई। सूचना पाकर परिजन आरा सदर अस्पताल पहुंचे और उन्होंने इसकी सूचना सदर अस्पताल में पदस्थापित पुलिस पदाधिकारी को दी।

पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और शव का पोस्टमॉर्टम करवाया। बताया जाता है कि मृतक अपने तीन भाई में बड़ा था। उसके परिवार में मां गीता देवी, पत्नी बबीता देवी और दो पुत्री चंदा, चांदनी और एक पुत्र प्रेम है। मृतक की मां गीता देवी, पत्नी बबीता देवी व परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>