Published On: Fri, Jul 12th, 2024

आरजेडी वाले भ्रष्टाचार पर बोलेंगे तो लोग हंसेंगे ही, उपेंद्र कुशवाहा का तेजस्वी यादव पर हमला


ऐप पर पढ़ें

राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव पर पलटवार किया है। कुशवाहा ने कहा कि तेजस्वी को लोगों को भ्रष्टाचार पर बोलते हुए शर्म आनी चाहिए। राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के शासनकाल में बिहार भ्रष्टाचार से कितना त्रस्त था, यह सभी जानते हैं। इसके बावजूद वे इस मुद्दे पर बोल रहे हैं तो लोग हंसेंगे ही। बता दें कि आरजेडी नेता तेजस्वी यादव बिहार में लगातार गिर रहे पुलों को लेकर नीतीश एवं मोदी सरकार पर हमला बोल रहे हैं।

आरएलएम प्रमुख और पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा शुक्रवार को पटना से दिल्ली रवाना हुए। इस दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने तेजस्वी के आरोपों का पलटवार किया। उन्होंने कहा कि लालू परिवार खुद भ्रष्टाचार में लिप्त रहा। उनपर अभी भी कई आरोप लग रहे हैं। वहीं, कई मामलों में वे दोषी पाए जा चुके हैं, कोर्ट ने उन्हें सजा भी सुना दी है। इसके बावजूद वे भ्रष्टाचार के मुद्दे पर बोल रहे हैं, तो उन्हें शर्म आनी चाहिए।

दिल्ली दौरे को लेकर सवाल पूछे जाने पर कुशवाहा ने कहा कि वे राजधानी आते-जाते रहते हैं। दिल्ली आना-जाना कोई विशेष बात नहीं है। इस पर कोई भी कयास लगाने की जरूरत नहीं है। वे ऐसे ही दिल्ली यात्रा पर जा रहे हैं।

एनडीए ने कुशासन का रिकॉर्ड बनाया, गिर रहे भ्रष्टाचारी मीनार; तेजस्वी का हमला

दूसरी ओर, बिहार में लगातार हो रहे पुल हादसों को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव एनडीए सरकार पर हमलावर है। उन्होंने शुक्रवार को कहा कि बिहार में पुल नहीं गिर रहे बल्कि भ्रष्टाचार की मीनारें गिर रही हैं। बता दें कि बिहार में बीते 25 दिनों के भीतर करीब 15 पुल-पुलिया ध्वस्त हो चुके हैं। नीतीश सरकार में मंत्री अशोक चौधरी ने इसका ठीकरा भी आरजेडी पर फोड़ा है। उन्होंने एक बयान में कहा कि महागठबंधन सरकार के दौरान पथ निर्माण विभाग तेजस्वी यादव के पास रहा। ऐसे में पुल गिरने की जिम्मेदारी आरजेडी की बनती है।

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>