Published On: Tue, Aug 27th, 2024

आम आदमी पार्टी 1 सितंबर से शुरू करेगी ‘आपका विधायक – आपके द्वार’ अभियान, क्या है मकसद


दिल्ली में विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के विधायक आगामी 1 सितंबर से जनता के पास जाएंगे। इसके लिए ‘आपका विधायक आपके द्वार’ अभियान चलाया जाएगा। ‘आप’ के विधायक अपने मंडल एवं बूथ स्तर पर जाकर क्षेत्र की जनता के साथ संवाद करेंगे। इसके साथ ही पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की पदयात्रा भी जारी रहेगी।

‘आप’ के राज्यसभा सांसद संदीप पाठक ने सोमवार को यह जानकारी दी। पाठक ने कहा कि मनीष सिसोदिया द्वारा निकाली जा रही पदयात्रा को जनता का समर्थन मिल रहा है। जनता यह मान रही है कि अरविंद केजरीवाल, सिसोदिया पर अन्याय हो रहा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी अब अपने अभियान को आगे बढ़ाने जा रही है। मनीष सिसोदिया के अलावा अब उनकी पार्टी के सभी विधायक भी जनता के बीच जाएंगे।

समय से पहले हो सकते हैं दिल्ली में विधानसभा चुनाव,EC सितंबर से शुरू करेगा यह काम

भाजपा ने निशाना साधा

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने आरोप लगाया कि आप विधायक 10 वर्ष तक जनता से दूर रहे और अब विधायक आपके द्वार कार्यक्रम चला रहे हैं। सचदेवा ने कहा कि इसी का परिणाम है कि लोकसभा चुनाव में दिल्ली के नौ अनुसूचित जाति आरक्षित क्षेत्रों सहित 52 विधानसभा क्षेत्रों में जनता ने आम आदमी पार्टी को करारी शिकस्त दी। सचदेवा ने कहा कि ‘आप’ ने तीन विधायकों को लोकसभा चुनाव लड़ाया और दो विधायक तो अपने विधानसभा क्षेत्र में ही चुनाव हार गए।

कानून-व्यवस्था पर कांग्रेस ने सवाल उठाए

वहीं, दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने राजधानी की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। सोमवार को जारी बयान में उन्होंने कहा कि दिल्ली इतनी असुरक्षित हो गई है कि कहीं भी जान जा सकती है। उन्होंने दिल्ली में बढ़ते अपराधों पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी और केन्द्र की भाजपा सरकार की निष्क्रियता, असंवेदनशीलता और आपसी लड़ाई के चलते कानून व्यवस्था नदारद है और देश की राजधानी क्राइम कैपिटल बनती जा रही है। राजधानी में गोलीबारी-लूट आदि की घटनाओं पर नियंत्रण पाने में गृह मंत्रालय पूरी तरह से विफल साबित हुआ है।

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>