आतिशी बोलीं-BJP सांसद के घर महिलाओं को ₹1100 बांटे गए: ED-CBI उन्हें गिरफ्तार करे, भाजपा ने कहा- यह केजरीवाल का काला धन

नई दिल्ली2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

आतिशी ने एक तस्वीर दिखाते हुए कहा कि महिलाओं को प्रवेश वर्मा के घर एक पैकेट में पैसे बांटे जा रहे हैं।
दिल्ली चुनाव में संजीवनी और महिला सम्मान योजना के विवाद के बाद अब पैसे बांटने का मामला गहरा रहा है। AAP ने आरोप लगाया कि भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा के घर पर महिलाओं को भाजपा पैसे बांट रही है।
आतिशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि प्रवेश वर्मा के सरकारी आवास 20 विंडसर प्लेस पर महिलाओं को ₹1100 बांटे जा रहे हैं।
आतिशी ने कहा कि प्रवेश वर्मा को गिरफ्तार करना चाहिए। ED-CBI और दिल्ली पुलिस को इनके आवास पर छापा मारना चाहिए। इस मामले में चुनाव आयोग को भी जवाब देना चाहिए।
उधर, भाजपा ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया है। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा है कि केजरीवाल ने ही इन महिलाओं को प्रवेश वर्मा के घर भेजा है। प्रवेश ने कोई पैसे नहीं बांटे। ये केजरीवाल का ही काला धन है।

आप ने आरोप लगाया है कि इसी तरह के पैकेट में प्रवेश वर्मा के घर महिलाओं को 1100 रुपए बांटे जा रहे हैं।
आतिशी बोलीं- दिल्ली पुलिस जवाब दे
- आतिशी ने कहा कि 1100 रुपए के साथ महिलाओं को एक पैंफ्लेट भी बांटा गया है। इसमें प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की तस्वीर लगी है।
- भाजपा हारा हुआ चुनाव पैसे के दम पर जीतने की कोशिश कर रही है। CBI-ED और दिल्ली पुलिस को इस मामले का जवाब देना होगा।
- भाजपा की पूरी सच्चाई सामने आ गई है। उनके पास एजेंडा नहीं है। उनके पास CM का चेहरा नहीं है। उनके पास दिल्ली के लोगों के लिए कोई वादे भी नहीं है।
महिला सम्मान और संजीवनी योजना विवाद पर आतिशी बोलीं- एक्शन लेंगे
दिल्ली सरकार ने अरविंद केजरीवाल की दो बड़ी चुनावी घोषणाओं पर ब्रेक लगा दिया। सरकार के दो विभागों ने बुधवार को अखबारों में विज्ञापन छपवाकर कहा कि राज्य में महिला सम्मान और संजीवनी जैसी कोई योजना नहीं है।
इस आतिशी ने कहा कि जो नोटिस आज छपे हैं, वो गलत हैं। कुछ अफसरों पर भाजपा ने दबाव बनाकर गलत सूचना छपवाई है। अफसरों के खिलाफ एक्शन लेंगे। पूरी खबर पढ़ें…
दिल्ली में अकेले विधानसभा चुनाव लड़ेगी AAP
- दिल्ली में अगले साल फरवरी में विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस के बीच गठबंधन की अटकलों को अरविंद केजरीवाल ने खारिज कर दिया। AAP प्रमुख केजरीवाल ने कहा है कि आम आदमी पार्टी अपने दम पर चुनाव लड़ेगी।
- बुधवार को यह खबर सामने आई थी कि AAP दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 15 सीट देने पर विचार कर रही है, लेकिन केजरीवाल ने X पर पोस्ट के जरिए गठबंधन की बात को नकार दिया है।
- AAP ने अब तक 31 सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए हैं। 2020 चुनाव में 27 सीटों पर AAP, जबकि 4 पर भाजपा के विधायक थे। AAP ने इस बार 27 विधायकों में से 24 के यानी 89% टिकट काट दिए हैं।

दिल्ली विधानसभा चुनाव, आप सभी 70 सीटों पर कैंडिडेट घोषित कर चुकी
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) सभी 70 सीटों पर उम्मीदवार उतार चुकी है। पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली से चुनाव लड़ेंगे। CM आतिशी को कालकाजी से उम्मीदवार बनाया गया है। सौरभ भारद्वाज ग्रेटर कैलाश, सत्येंद्र जैन शकूर बस्ती से चुनाव लड़ेंगे।
AAP ने 21 नवंबर से 15 दिसंबर के बीच यानी 25 दिनों में कुल 4 लिस्ट में 70 प्रत्याशियों के नाम घोषित किए। इस बार 26 मौजूदा विधायकों के टिकट काटे गए हैं। 4 विधायकों की सीट बदली गई है।
इनमें मनीष सिसोदिया की सीट पटपड़गंज से जंगपुरा, राखी बिडलान की मंगोलपुरी से मादीपुर, प्रवीण कुमार की जंगपुरा से जनकपुरी और दुर्गेश पाठक की करावल नगर से राजेंद्रनगर सीट बदली गई है। 2020 में राघव चड्ढा राजेंद्रनगर से विधायक बने थे। 2022 में उनके राज्यसभा जाने के बाद से यह सीट खाली है। पढ़ें पूरी खबर…