Published On: Thu, Aug 8th, 2024

आज रात बंद रहेगा सिमरिया पुल: ढलाई के लिए रात 10 से शुक्रवार सुबह 6 बजे तक आवागमन ठप, मरम्मत का चल रहा कार्य – Begusarai News


राजेन्द्र सेतु पर चल रहा मरम्मत कार्य

बेगूसराय और मोकामा के बीच गंगा नदी पर बने राजेन्द्र सेतु (सिमरिया पुल) सड़क मरम्मत का कार्य चल रहा है। जिसके कारण आज रात फिर पुल के सड़क मार्ग पर यातायात पूरी तरह से बंद रहेगा। इस दौरान किसी भी वाहन को जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

.

मरम्मत करने वाली एजेंसी एसपी सिंगला कंपनी ने इसकी सूचना बेगूसराय और पटना जिला प्रशासन को देते हुए दोनों ओर सुरक्षा बलों की व्यवस्था करने का पत्र दिया गया है। इसके आलोक में पुल के दोनों छोर सिमरिया और हाथिदह में पुलिस पदाधिकारी के साथ जवानों को प्रतिनियुक्त की गई है।

मरम्मत कार्य कर रही एजेंसी एसपी सिंगला के प्रोजेक्ट मैनेजर अरुण कुमार गुप्ता ने बताया कि स्पेन नंबर- 4 में 123 मीटर की ढलाई होनी है। इसको लेकर गुरुवार रात 10 बजे से शुक्रवार की सुबह 6 बजे तक राजेन्द्र सेतु का सड़क मार्ग पूरी तरह से बंद रहेगा। इस दौरान सभी प्रकार के वाहनों के आवाजाही पर रोक रहेगी।

राजेन्द्र सेतु।

राजेन्द्र सेतु।

ढलाई के दौरान आवागमन बंद कर दिया जाता

उन्होंने बताया कि राजेन्द्र सेतु का मरम्मत कार्य काफी तेजी से चल रहा है‌। जिसके तहत पिछले साल से ही सड़क मार्ग पर वन-वे परिचालन कराया जा रहा है। जिस समय ढलाई कार्य किया जाता है, उस समय सड़क मार्ग पर परिचालन पूरी तरह से रोक दिया जाता है। जिससे ढलाई के दौरान कोई बाधा नहीं आए और कंक्रीट ठीक तरीके से अपनी जगह पकड़ सके।

उन्होंने बताया कि सुबह 6 के बाद आवागमन पूरी तरह से सुचारू हो जाएगा। उन्होंने रात में राजेन्द्र सेतु से गुजरने वाले लोगों से अपील की है कि पटना की ओर जाने के लिए जीरोमाइल से तेघड़ा, बछवाड़ा, हाजीपुर रूट का उपयोग करें। वहीं, लखीसराय जाने के लिए बेगूसराय से बलिया, साहेबपुर कमाल और मुंगेर पुल के रास्ते जाना होगा।

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>