आज नूरसराय, बिंद और हरनौत में मतदान: नालंदा के तीन प्रखंडों के 26 पैक्सों में होगा चुनाव, सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहेंगे पदाधिकारी – Nalanda News
![](https://net4newsonline.in/wp-content/uploads/2024/05/ad6-min.jpg)
बिंद की चार पंचायतों में बुधवार को चुनाव कराया जाएगा। प्रशासनिक स्तर पर पैक्स अध्यक्ष चुनाव कि सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बिंद से पैक्स अध्यक्ष पद के जिला परिषद सदस्य बिपिन कुमार उर्फ चौधरी जी व रूपेन्द्र कुमार वीर, ताजनीपुर से सतीश कुमार और रा
.
![26 पैक्सों में आज होगा मतदान।](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2024/11/26/1002917765_1732633809.jpg)
26 पैक्सों में आज होगा मतदान।
नूरसराय में 12 पैक्सों में चुनाव
बीडीओ श्याम किशोर शर्मा ने बताया कि 7 पंचायतों में तीन जहाना, कथराही व उत्तरथु में पैक्स अध्यक्ष व सदस्य निर्विरोध चुने गए हैं। वहीं, चार पंचायतों में पैक्स अध्यक्ष पद पर चुनाव के लिए कुल 10 बूथ बनाए गए हैं। इसी प्रकार, नूरसराय में 15 पैक्स में से 12 में चुनाव होना है। नीरपुर, चंडासी व नूरसराय पैक्सों में अध्यक्ष निर्विरोध चुन लिए गए हैं।
चरुईपर, मुजफ्फरपुर, डोईया, बाराखुर्द, दरुआरा, जगदीशपुर-तियारी, रसलपुर, नदिऔना, पपरनौसा, अंधना, अजयपुर व मेयार में चुनाव होना है। इन पैक्सों के लिए 39 मतदान केंद्र बने हैं। 23 हजार 671 मतदाता मतदान करेंगे।
हरनौत में 10 पैक्स में चुनाव
हरनौत प्रखंड में आज पैक्स निर्वाचन-2024 के द्वितीय चरण में कुल 10 पैक्सों ( गोनावां , सरथा , बराह , चौरिया , पोआरी , कोलावां , पाकड़ , चेरो , तेलमर और बसनियावां ) में अध्य्क्ष व कार्यकारिणी सदस्य के लिए मतदान होना है। बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी उज्जवल कांत ने बताया बूथों पर दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारी सुरक्षा व्यवस्था में रहेंगे।
स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और भयमुक्त वातावरण में चुनाव संपन्न कराने के लिए निहित सभी बूथों के लिए सेक्टर पदाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी के साथ-साथ पर्याप्त संख्या में पुलिस बलों की तैनाती की गई है।