आज का भारत सबके साथ : मोदी
नई दिल्ली, एजेंसियां। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को पोलैंड में कहा कि आज का भारत सबके साथ रहना चाहता है। सबका हित चाहता है, सबके साथ विकास करना चाहता है। भारत शांति का पक्षधर रहा है। यह युद्ध का युग नहीं है। यूरोप दौरे के कार्यक्रम बुधवार को पोलैंड पहुंचे मोदी ने भारतीय समुदाय को संबोधित किया। मोदी-मोदी के नारे के बीच उन्होंने कहा कि आज का भारत सभी से जुड़ना चाहता है, आज का भारत सभी का विकास चाहता है। पहले दशकों तक भारत की नीति सभी से समान दूरी बनाकर रखने की थी। आज भारत की नीति सभी देशों के करीब जाने की है। उन्होंने कहा कि दुनिया में विश्व बंधु के तौर पर भारत का सम्मान है। भारत सबके लिए सोचता है। आज का भारत सबके साथ है। हमारी विरासत पर हमें गर्व है। आजादी के समय हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने विकसित भारत का सपना देखा था। आज हमने 2047 तक भारत को विकसित बनाने का संकल्प लिया है। इसलिए आज का भारत अभूतपूर्व स्किल और स्पीड पर काम कर रहा है।
उन्होंने कहा कि मराठी संस्कृति के प्रति यहां काफी सम्मान है। भारत के डॉक्टर आईटी विशेषज्ञ दुनिया भर में छए हुए है। हम किसी भी देश को संकट में मदद के लिए तैयार हैं। मानवता ही भारत का मंत्र है। भारत हमेशा मानवता के लिए काम करता है। भारत बुद्ध की विरासत वाली धरती है। ये युद्ध का युग नहीं है। हमारा जोर डिप्लोमेसी और डॉयलॉग पर रहा है।
उन्होंने कहा कि यूक्रेन युद्रध के समय पोलैंड सरकार ने वीजा जैसे बंधनों को हटा दिया था। आज भी हमारे यहां यूक्रेन से लौटे छात्र पालेँड की प्रशंसा करते हैं। भारत -पोलैंड में कई समानताएं हैं। भारत के लोगों का लोकतंत्र पर अटूट भरोसा है पोलैंड में भी यही है। चुनाव पर भारत का विश्वास बहुत बड़ी ताकत है। भारत क्षेत्र में स्थायी शांति का पक्षधर है। उन्होंने कहा कि हम विविधता जश्न मनाना जानते हैं। भारतीय हर समजा में घुलमिल जाते हैं।