Published On: Sun, Jun 2nd, 2024

आई खुशखबरी! इस हफ्ते किस-किस दिन आंधी-बारिश, कितना रहेगा तापमान; जान लें मौसम का हाल


ऐप पर पढ़ें

Delhi Weather Update :  दिल्ली में रहने वाले लोगों के लिए आखिरकार खुशखबरी आ ही गई। अब तक झुलसा देने वाली गर्मी का सामना कर रहे दिल्ली वासियों को मौसम बड़ी राहत दे सकती है। मौसम विभाग ने इस हफ्ते में चार दिन बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है। इतना ही नहीं आंधी-बारिश से तापमान के घटने का भी पूर्वानुमान है। बता दें कि दिल्ली में तापमामन 50 डिग्री सेल्सियस और कहीं-कहीं उससे भी ज्यादा पहुंच जा रहा है। 

मौसम विभाग ने बताया है कि 02 जून को दिल्ली का अधिकतम तापमान 43 डिग्री औऱ न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। अनुमान जताया गया है कि इस दिन आकाश में हल्के बादल छाए रहेंगे। हल्की बारिश होगी। आंधी चलने या धूल भरी आंधी चलने का भी पूर्वानुमान है। 

03 जून को दिल्ली में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। लेकिन इसके साथ ही मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि इस दिन आंधी-पानी का भी सामना दिल्ली वालों को करना पड़ सकता है। 04 जून को भी अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। इस दिन भी आंधी-बारिश के आसार हैं। 05 जून को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। दिन के वक्त मजबूत सतही हवाएं चलने का अनुमान मौसम विभाग ने जताया है। 

IMD ने अनुमान जताया है कि 06 जून को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। दिन के वक्त मजबूत सतही हवाएं चलने का अनुमान है। 07 जून को अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस गिरावट आने की संभावना है। इस दिन तापमान 44 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। मौसम विभाग ने इस दिन आंधी या बारिश होने का अनुमान जताया है। 08 तारीख को भी अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। दिन के वक्त मजबूत सतही हवाएं चलने का अनुमान है।

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>