Published On: Thu, Jul 25th, 2024

आंध्र सीएम चंद्रबाबू बोले- जगनमोहन रेड्‌डी ड्रग्स माफिया एस्कोबार जैसे: वे ड्रग्स के जरिए टाटा-अंबानी से भी अमीर बनना चाहते थे


नई दिल्ली32 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
चंद्रबाबू नायडू ने जगन सरकार के खिलाफ व्हाइट पेपर पेश किया।

चंद्रबाबू नायडू ने जगन सरकार के खिलाफ व्हाइट पेपर पेश किया।

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने विधानसभा में पूर्व मुख्यमंत्री वाईएस जगनमोहन रेड्डी की तुलना पाब्लो एस्कोबार से की। उन्होंने रेड्डी सरकार के खिलाफ व्हाइट पेपर रिलीज करते हुए कहा कि, जगनमोहन रेड्डी के रूल में आंध्र प्रदेश गांजा कैपिटल बन गया। इससे पहले राज्य में कभी भी लॉ एण्ड ऑर्डर की इतनी बुरी स्थिति नहीं हुई थी।’

इस बीच नायडू ने जगनमोहन रेड्डी की तुलना पाब्लो एस्कोबार से की। उन्होंने कहा कि, ‘पाब्लो एस्कोबार एक कोलम्बियाई ड्रग माफिया और एक नार्को आतंकवादी था। वह पॉलिटिशियन बना और फिर ड्रग्स बेचने का अपना गिरोह शुरू कर दिया। उसे 1976 में गिरफ्तार किया गया और 1980 तक ये सबसे अमीर ड्रग्स माफिया बन गया। इससे मालूम चलता है कि कोई व्यक्ति ड्रग्स बेचकर भी अमीर बन सकता है।’

नायडू ने कहा कि, पूर्व मुख्यमंत्री ( वाईएस जगनमोहन रेड्डी) का उदेश्य भी कुछ इसी तरीके टाटा और अंबानी से भी ज्यादा अमीर बनने का था।

आंध्र प्रदेश की नायडू सरकार के खिलाफ पूर्व सीएम जगनमोहन रेड्डी ने दिल्ली के जंतर मंतर में प्रदर्शन किया।

आंध्र प्रदेश की नायडू सरकार के खिलाफ पूर्व सीएम जगनमोहन रेड्डी ने दिल्ली के जंतर मंतर में प्रदर्शन किया।

इससे पहले दिल्ली के जंतर मंतर में प्रदर्शन कर रहे वाईएस जगनमोहन रेड्डी ने 24 जुलाई को चंद्रबाबू नायडू पर निशाना साधा था। रेड्डी ने कहा कि, नायडू और उनकी पार्टी राज्य में लगातार वाईएसआर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और नेताओं को निशाना बना रही है।

नायडू की पार्टी TDP ने पिछली सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले पांच सालों में आंध्र प्रदेश देश की ड्रग राजधानी बन गया है। और इसमें मुख्यमंत्री की सबसे बड़ी भूमिका है।

रेड्डी के खिलाफ पहले से ही कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। इसमें जुलाई महीने की शुरुआत में हत्या के प्रयास का मामला भी शामिल है। ये मामला टीडीपी विधायक रघुराम कृष्ण राजू की शिकायत के बाद दर्ज कराया गया था।

इस पर वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता कोंडा राजिन गांधी ने कहा कि, ‘ टीडीपी को लग रहा है कि चुनाव अभी खत्म नहीं हुए हैं। राज्य में चल रही हिंसा से ध्यान हटाने के लिए टीडीपी ऐसा कर रही है।

खबरें और भी हैं…

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>