अहियापुर ट्रिपल मर्डर केस, तीन आरोपियों का कोर्ट में सरेंडर: संपत्ति कुर्की के डर से लिया आत्मसमर्पण का फैसला – Buxar News

बक्सर के अहियापुर ट्रिपल मर्डर केस में तीन मुख्य आरोपियों ने सोमवार को व्यवहार न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। संतोष यादव, मनोज यादव और बटेश्वर यादव ने मुख्य न्यायाधीश के समक्ष हत्या के मामले में सरेंडर किया। सिविल कोर्ट बक्सर के वकील धीरज कुमार ठाक
.
उन्होंने कहा कि न्यायाधीश के समाने तीनों आरोपियों ने खुद को निर्दोष बताया है। इस मामले में पहले से ही महेंद्र यादव और सलीम अंसारी कोर्ट में आत्मसमर्पण कर चुके हैं। राजपुर थाना ने एक अन्य आरोपी मोतीलाल पांडेय को गिरफ्तार किया है। राजपुर थाना अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश सिंह के अनुसार पुलिस सभी आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी।
24 मई को पांच लोगों पर चलाई गईं गोलियां
24 मई को अहियापुर गांव में वर्चस्व की लड़ाई में एक ही परिवार के पांच लोगों पर गोलियां चलाई गईं। तीन लोगों की मौत हो गई और दो घायल हुए, जिनमें से एक का पैर काटना पड़ा। इस घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया। पुलिस अभी भी गांव में हथियारों के साथ तैनात है।
19 लोगों को किया गया था नामजद
पीड़ित परिवार ने कुल 19 लोगों को नामजद किया था, जिनमें मुख्य आरोपी संतोष यादव और मनोज यादव दोनों भाई थे। घटना के बाद सभी आरोपी फरार हो गए थे। पुलिस ने फरार आरोपियों पर दबाव बनाने के लिए संतोष यादव और मनोज यादव के अहियापुर स्थित मकानों की कुर्की-जब्ती की।
धनसोई थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी बटेश्वर यादव के घर की भी कुर्की की तैयारी की गई थी। पुलिस के बढ़ते दबाव और संपत्ति कुर्की की कार्रवाई से घबराकर आरोपियों ने अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया।