अहमदाबाद में BAPS कार्यकर सुवर्ण महोत्सव आज: देश- विदेश से एक लाख लोग जुटेंगे, पीए मोदी वर्चुअली संबोधित करेंगे – Gujarat News

बीएपीएस कार्यकर्ता सुबह से ही अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पहुंच रहे हैं।
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आज (7 दिसंबर) बोचासनवासी अक्षर पुरुषोत्तम स्वामीनारायण संस्था (बीएपीएस) के कार्यकर्ताओं का ‘कार्यकर सुवर्ण महोत्सव’ होगा। शाम 5 से 8.30 बजे तक होने वाले कार्यक्रम में वडोदरा से 18 हजार, सूरत से 4 हजार, अहमदाबाद-ग
.
इस उत्सव का आयोजन बीएपीएस के आध्यात्मिक प्रमुख परम पूज्य महंतस्वामी महाराज की उपस्थिति में होगा। साथ ही, गृहमंत्री अमित शाह, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और अन्य गणमान्य अतिथि भी इस मौके पर उपस्थित रहेंगे।
कार्यकर्ताओं का स्टेडियम में आना शुरू हो गया है। स्टेडियम में पास का सत्यापन करने के बाद प्रवेश दिया जा रहा है।
वडोदरा से 60 बसें अहमदाबाद पहुंचीं
बड़ौदा से करीब 17,500 कार्यकर्ता, जिनमें बच्चे, महिलाएं और पुरुष शामिल हैं, इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पहुंच रहे हैं। कार्यकर्ताओं को लेकर वडोदरा से 60 बसें अहमदाबाद पहुंची हैं। कल और आज सुबह से कई कार्यकर्ता वहां पहुंच रहे हैं।कार्यक्रम में भव्य लाइटिंग शो भी होगा। भारत में पहली बार इस तरह का लाइटिंग शो होगा।
कार्यकर्ताओं को दोपहर 1:00 बजे तक स्टेडियम पहुंचने के लिए कहा गया है।
कार्यकर्ता संभाल रहे ट्रैफिक
नरेंद्र मोदी स्टेडियम के बाहर सुरक्षा व्यवस्था से लेकर ट्रैफिक व्यवस्था तक बीएपीए कार्यकर्ता ही संभाल रहे हैं। स्टेडियम के बाहर पुलिसकर्मी नजर नहीं आ रहे हैं। सड़क पर संगठन के कार्यकर्ता ही तैनात किए गए हैं।
कार्यक्रम के फोटो

कार्यकर्ताओं को सुरक्षा जांच के बाद ही स्टेडियम में प्रवेश दिया जा रहा है।

कार्यकर्ता सुबह से ही स्टेडियम में पहुंचना शुरू हो गए थे।

कार्यकर्ताओं के लिए भोजन लाने के लिए 60 वाहन लगाए गए हैं।

स्टेडियम में पहुंच रहे कार्यकर्ताओं में बुजुर्ग कार्यकर्ता भी शामिल हैं।

स्टेडियम में एंट्री गेट पर पास चेक करने के लिए कार्यकर्ता तैनात किए गए हैं।

कार्यक्रम में शामिल होने के लिए विदेशों से भी रजिस्ट्रेशन कराए गए हैं।

महोत्सव के लिए करीब एक साल से तैयारियां की जा रही हैं।
बीएपीएस सेवा और समर्पण के लिए जाना जाता है
बीएपीएस संस्था ने प्रमुखस्वामी महाराज के नेतृत्व में मानवता की सेवा के लिए अनेकों कार्य किए हैं। यूक्रेन संकट के दौरान छात्रों की सुरक्षित वापसी से लेकर प्राकृतिक आपदाओं जैसे भूकंप और सुनामी के दौरान मदद करने तक, बीएपीएस के स्वयंसेवकों ने हर संकट में मानवता का साथ दिया। इस महोत्सव में बीएपीएस के कार्यकर्ताओं के बलिदान और समर्पण को भव्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से प्रदर्शित किया जाएगा। बीएपीएस की उपलब्धियां मंदिर निर्माण: दिल्ली, गांधीनगर, रॉबिंसविल (अमेरिका) और अबू धाबी में भव्य मंदिरों का निर्माण। आपदा राहत: कोविड-19 और अन्य प्राकृतिक आपदाओं में मदद। सांस्कृतिक महोत्सव: 1985 के लंदन उत्सव और 1991 के न्यू जर्सी महोत्सव ने भारतीय संस्कृति को वैश्विक मंच पर पहुंचाया। आदिवासी विकास: 2,000 गांवों में शिक्षा और चिकित्सा सेवाएं। पर्यावरण पहल: पौधारोपण, जल संरक्षण और स्वच्छता अभियान।