अस्पताल ले जाने के दौरान जख्मी युवक की मौत: लोगों ने चोरी का लगाया आरोप, मौत से पहले मारपीट की आशंका – Patna News
![](https://net4newsonline.in/wp-content/uploads/2024/05/ad6-min.jpg)
पटना के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के मुसहरी टोला में एक व्यक्ति के घायल होने की सूचना पुलिस को मिली। सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची है। हॉस्पिटल ले जाने के दौरान व्यक्ति की मौत हो गई है। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लि
.
क्या बोले SHO
पटना एयरपोर्ट थानाध्यक्ष पीटर ने बताया कि पुलिस को आज सुबह 5 बजे मुसहरी टोला में एक व्यक्ति के घायल अवस्था में पड़े होने की सूचना मिली। मौके पर पुलिस पहुंची। घायल को हॉस्पिटल ले जाने के दौरान उसकी मौत हो गई। मृत व्यक्ति की उम्र लगभग 42 साल बताई जा रही है। मौत के कारण का अभी पता नही चल पाया है। पुलिस मृतक की पहचान करने में जुटी है।
मौत से पहले मारपीट की आशंका
थानाध्यक्ष ने बताया कि आसपास के लोगों के अनुसार मृतक रविवार की रात मुसहरी टोला में घुसा था। मृतक के पास से टीवी पंखा खोलने का औजार मिला है। चोरी के दौरान ही किसी ने मृतक की पिटाई कर दी। इससे मृतक पहले घायल हो गया, बाद में उसकी मौत हो गई है। मृतक के साथ किसने मारपीट की है। पुलिस इसका पता लगाने की कोशिश कर रही है।