Published On: Mon, May 26th, 2025

असम से केदारनाथ की पैदल यात्रा पर निकला युवक: 22 दिन में 700 किमी चलकर किशनगंज पहुंचा, देश में शांति की कर रहे कामना – Kishanganj (Bihar) News



असम के कामाख्या मंदिर से उत्तराखंड के केदारनाथ की पैदल यात्रा पर निकले असम के तापस बैशशा रविवार रात को किशनगंज पहुंचे है। वह किशनगंज के ठाकुरगंज प्रखंड क्षेत्र के नगर पंचायत पौआखाली में रात्रि विश्राम करेंगे। पुनः सुबह वो अपनी यात्रा की शुरुआत करेंगे

.

रोज 30 से 40KM की करते यात्रा

तापस ने बताया वो प्रतिदिन 30 से 40 किलोमीटर पैदल चलते हैं। रात में वह मंदिर या धर्मशाला में विश्राम करते हैं। उन्होंने बताया कि 22 दिनों की यात्रा के बाद वो किशनगंज पहुंचे हैं। अबतक उन्होंने करीब 700 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय कर लिया है। अभी इस यात्रा में उन्हें करीब डेढ़ महीने का समय और लगेगा।

तापस ने कहा कि यात्रा के दौरान उन्हें कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। रात्रि विश्राम के लिए जगह ढूंढने में दिक्कत होती है। यात्रा के दौरान लोगों का सहयोग भी कम मिलता है। कई जगहों पर उन्हें रहने या रुकने के लिए साफ मना कर दिया जाता है।

पहलगाम हमले के बाद वह देश की शांति और समृद्धि के लिए 24 साल के तापस इस यात्रा पर निकले हैं। उनका मकसद देश के युवाओं और बुजुर्गों को प्रेरित करना है। वह चाहते हैं कि लोग उनसे प्रेरणा लेकर केदारनाथ पहुंचकर महादेव के दर्शन करें।

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>