Published On: Sun, Nov 10th, 2024

अमृतसर-नांदेड़ फ्लाइट जल्द हो सकती है शुरू: प्रधानमंत्री मोदी ने महाराष्ट्र में रैली में की घोषणा; ढाई साल से बंद है रूट – Amritsar News


महाराष्ट्र में रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।

पंजाब के अमृतसर से महाराष्ट्र नांदेड़ के लिए फ्लाइट जल्द शुरू हो सकती है। इसके संकेत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद दिए हैं। बीते दिन उन्होंने महाराष्ट्र के ओकला में रैली को संबोधित किया। जिसमें संकेत दिया कि जल्द ही नांदेड़ से अमृतसर के लिए फ्लाइट श

.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओकला में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि नांदेड़ से दिल्ली और आदमपुर के लिए विमान सेवाएं शुरू हो गई हैं। जल्द ही हमारे सिख भाइयों को यहां से अमृतसर तक की यात्रा विमान की सुविधा भी मिलने वाली है। सिख धर्म के दो तख्तों को जोड़ने के लिए ये रूट काफी महत्वपूर्ण है। तकरीबन ढाई साल पहले जब इस रूट को बंद किया गया था तो इसका काफी विरोध हुआ था।

एयर इंडिया इस रूट पर सेवाएं प्रदान करती थी।

एयर इंडिया इस रूट पर सेवाएं प्रदान करती थी।

2022 की शुरुआत में बंद की गई थी सेवाएं

2022 विधानसभा की शुरुआत में अमृतसर-नांदेड़ फ्लाइट सेवा को बंद कर दिया गया था। यह पहली बार नहीं था। इससे पहले 30 सितंबर 2021 को फ्लाइट को बंद कर दिया गया था। जिसके बाद शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) और तत्कालीन मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने इसका विरोध किया था। तब तत्कालीन SGPC की प्रधान बीबी जागीर कौर और पूर्व मुख्यमंत्री चन्नी ने खुद उड्‌डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को खत लिखा था। विरोध के बाद 24 नवंबर 2021 को इस फ्लाइट को दोबारा शुरू किया गया था, जो मात्र तीन महीने ही चली।

सप्ताह में तीन दिन चलती थी फ्लाइट

सितंबर 2021 में बंद होने से पहले यह फ्लाइट सप्ताह में तीन दिन उड़ान भर्ती थी। लेकिन जब इसे नवंबर 2021 में शुरू किया गया तो अमृतसर से नांदेड़ साहिब के लिए फ्लाइट हर बुधवार और नांदेड़ साहिब से अमृतसर के लिए हर शनिवार का समय निर्धारित किया गया। लेकिन अब इसे दोबारा से बंद कर दिया गया है।

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>