Published On: Sun, Nov 17th, 2024

अमृतसर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हंगामा: पैसेंजर्स को 6 घंटे इंतजार कराया; फिर अचानक फ्लाइट कैंसिल की, दुबई जानी थी – Amritsar News


रात 12 बजे फ्लाइट के कैंसिल होने की जानकारी देते हुए स्टाफ मेंबर।

पंजाब के अमृतसर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर शनिवार देर रात यात्रियों ने हंगामा कर दिया। दरअसल, फ्लाइट IX-191 रात 12 बजे कैंसिल हो गई थी। यह फ्लाइट अमृतसर से दुबई जाने वाली थी।

.

इस फ्लाइट में यात्री करीब 6 घंटे तक उड़ान भरने के इंतजार में बैठे रहे। फ्लाइट कैंसिल होने की जानकारी मिलते ही यात्री भड़क गए।

एयरलाइन के पास माफी मांगने के अलावा कोई जवाब नहीं था। एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट संख्या IX-191 को शनिवार शाम करीब 7 बजे अमृतसर एयरपोर्ट से उड़ान भरनी थी।

यात्री तय समय पर एयरपोर्ट पहुंचे और अपना चेक-इन भी कराया। करीब 1 घंटे पहले यानी शाम करीब 6 बजे यात्रियों को फ्लाइट में बैठाया गया ताकि विमान तय समय पर उड़ान भर सके, लेकिन विमान ने उड़ान नहीं भरी।

यात्री विमान के अंदर हंगामा कर रहे हैं और स्टाफ के सामने अपनी बात रख रहे हैं।

यात्री विमान के अंदर हंगामा कर रहे हैं और स्टाफ के सामने अपनी बात रख रहे हैं।

फ्लाइट कैंसिल होने पर पैसेंजर्स ने क्या कहा-

पानी देने वाला कोई नहीं था मिलन कपूर ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया कि फ्लाइट में पानी देने वाला कोई नहीं था। तीन घंटे बाद यात्रियों का सब्र टूटने लगा। 9 बजे यात्रियों ने फ्लाइट के अंदर हंगामा करना शुरू कर दिया, लेकिन एयरलाइंस ने कहा कि फ्लाइट जल्द ही उड़ान भरेगी। इतना ही नहीं, जब फ्लाइट में क्रू का समय खत्म हो गया तो उन्हें भी बदल दिया गया, लेकिन यात्रियों को सही जानकारी नहीं दी गई।

हवाई जहाज़ में बैठे यात्री। रात 11 बजे सभी यात्री शोर मचाने लगे।

हवाई जहाज़ में बैठे यात्री। रात 11 बजे सभी यात्री शोर मचाने लगे।

फ्लाइट में करीब 184 यात्री थे तनवीर सिंह ने बताया कि फ्लाइट में करीब 184 यात्री थे। फ्लाइट पूरी तरह से भरी हुई थी। रात 11 बजे सभी यात्री शोर मचाने लगे। फ्लाइट के यात्रियों ने स्टाफ पर सही जानकारी देने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। 6 घंटे तक विमान में बैठने के बाद जानकारी मिली कि आज फ्लाइट कैंसिल हो गई है।

फ्लाइट क्यों कैंसिल हुई एयरलाइंस ने अभी तक यह जानकारी साझा नहीं की है कि यह फ्लाइट क्यों कैंसिल हुई। वहीं यात्रियों ने एयरलाइंस पर अपना गुस्सा निकाला कि अगर फ्लाइट कैंसिल ही करनी थी तो उन्हें इतने समय तक विमान में क्यों बैठाया गया।

……………………………………

ये खबर भी पढ़ें- हैदराबाद-चंडीगढ़ फ्लाइट में बम की सूचना से हड़कंप, यात्रियों को विमान से निकाला बाहर, किया आइसोलेट, नहीं मिला कुछ संदिग्ध

चंडीगढ़ में बम की सूचना मिलने पर एयरपोर्ट पर पहुंची पुलिस।

चंडीगढ़ में बम की सूचना मिलने पर एयरपोर्ट पर पहुंची पुलिस।

चंडीगढ़ के इंटरनेशनल एयरपोर्ट की फ्लाई नंबर 6-ई (108) में बम होने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इंडिगो एयरलाइंस की हैदराबाद से चंडीगढ़ जाने वाली उक्त फ्लाइट में बम होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलने के बाद पूरे एयरपोर्ट पर पुलिस की अलग अलग पार्टियां और फायर ब्रिगेड की टीमें तैनात कर दी गई। पूरी खबर पढ़ें

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>