‘अब वो दिल्ली में रहेंगे, वहीं से…’, संजय झा को JDU की कमान देने के बाद CM नीतीश का पहला रिएक्शन
![](https://net4newsonline.in/wp-content/uploads/2024/05/ad6-min.jpg)
ऐप पर पढ़ें
29 जून को दिल्ली में जेडीयू कार्यकारिणी की बैठक में संजय झा को कार्यकारी अध्यक्ष बनाने की नीतीश कुमार ने घोषणा। जिसका पार्टी के सभी पदाधिकारियों और नेताओं ने समर्थन किया। जेडीयू में संजय झा अब नबंर दो की कुर्सी पर काबिज हो गए है।अब इस मामले पर पहली बार सीएम नीतीश कुमार की प्रतिक्रिया सामने आ आई है। उन्होन कहा कि संजय कुमार झा अब दिल्ली में ही रहेंगे, और पार्टी का काम देखेंगे। हमने ही उन्हें पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष घोषित किया, जिसे सबने स्वीकार किया है। पहले भी वो पार्टी का काम देखते रहे हैं।
नीतीश कुमार ने कहा कि संजय झा को पहले भी कई राज्यों का इंचार्ज बनाया गया था। वो पहले भी पार्टी के संगठन का काम देखते रहे हैं। अब कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में और बड़ी जिम्मेदारी संभालेंगे। दिल्ली में रहकर अन्य दलों के नेताओं से भी बातचीत बनाए रखेंगे। वहीं इससे पहले जब संजय झा को जेडीयू का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया, तब उन्होने कहा था कि मैं उनके भरोसे पर खरा उतरने की कोशिश करूंगा।
झा ने कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार के बाहर भी काफी काम किया है। बिहार को ट्रैक पर लाए और इस राज्य के साथ-साथ देश का भला किया। हम लोगों का प्रयास होगा कि पार्टी का विस्तार हो और केंद्र में जो अभी हमारी सरकार बनी है उसमें बिहार की भूमिका और बड़ी हो और उनका सहयोग समर्थन हमें मिलता रहे।
वहीं जेडीयू के वरिष्ठ नेता और केंद्र सरकार में कैबिनेट मंत्री ललन सिंह को लेकर भी नीतीश कुमार मे बयान दिया। ललन सिंह को मंत्री के लिए सबसे योग्य बताया, और कहा कि केंद्र की एनडीए सरकार में जेडीयू के दो मंत्री बने हैं। ललन सिंह को कैबिनेट मंत्री और पार्टी के राज्यसभा सांसद रामनाथ ठाकुर को राज्यमंत्री बनाया है। दिल्ली में बिहार निवास पर चर्चा करते हुए कहा कि यहां काफी कम कमरे हैं। इसके विस्तार और नवीनीकरण की जरूरत है। इसके लिए टेंडर समेत कई प्रक्रियाएं अंतिम रूप में हैं। उन्होने कहा कि जल्द ही बिहार निवास आधुनिक और नवीनीकृत रूप में दिखेगा।