Published On: Thu, Aug 15th, 2024

अपनी पत्नी को मुख्यमंत्री बना दिया, बिना नाम लिए CM नीतीश का लालू पर निशाना; हाथ जोड़ पत्रकारों से भी एक अपील


Independence Day 2024 : देश भर में स्वतंत्रता दिवस की धूम रही। बिहार की राजधानी पटना में स्थित गांधी मैदान में राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने झंडा फहराया। सीएम ने अपने भाषण में कई मुद्दों पर अपनी बात रखी। संबोधन के दौरान एक ऐसा मौका भी आया जब सीएम ने वहां मौजूद पत्रकारों के सामने हाथ जोड़ा और उनसे एक अपील भी कर दी। इतना ही नहीं सीएम नीतीश कुमार ने बिना नाम लिए लालू प्रसाद यादव पर भी निशाना साधा है। 

सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि आज लोग कुछ से कुछ बोल रहा है। वह लोग कुछ किया है। केवल अपने परिवार को बढ़ाया। अपनी पत्नी को मुख्यमंत्री बना दिया। बेटा, बेटी सबके लिए किया। लेकिन, हमलोगों ने अपने परिवार के लिए नहीं बिहार की जनता के लिए सबकुछ किया।

पत्रकारों के CM ने क्या अपील की…

सीएम ने कहा, ‘हमारी सरकार बनने के बाद राज्य का बजट मात्र 28,000 करोड़ा रुपया था। हम लोगों ने इसे तेजी से बढ़ाया। अब यह एक साल में 2 लाख 78,000 करोड़ रुपया हो गया है जो लगभग 10 गुना है। कहां थे पहले और अब हम लोगों ने कितना काम किया है। लेकिन अब आप लोग यहां जो पत्रकार हैं उनसे हम हाथ जोड़कर प्रार्थना करते हैं कि कृपा कर के पुरानी बात को भी लिख दीजिए। हमसे अगर नाराज हैं तो हम क्या कहेंगे। लेकिन हम तो काम करते हैं और हम आप लोगों के प्रति नाराज नहीं हैं। हम सब दिन आप लोगों का इज्जत करते रहेंगे। हम सब दिन आप लोगों को सम्मान देते रहते हैं।’

विरोधियों को भी नीतीश कुमार ने यूं घेरा

गांधी मैदान में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा, ‘हम कभी किसी के खिलाफ नहीं बोलते हैं। तो हम आग्रह करेंगे कि पहले क्या किया गया है और हम क्या हुआ है उसको भी देखिए। अब आज कल कोई कुछ भी बयान देता है तो छपता रहता है। कौन काम किया है? ई काम किया है और लोग क्या किया है? लोग अपने घर को बढ़ाया है। अपनी जगह पत्नी को बना दिया। बेटा-बेटी यही सब करता रहा। हम लोग कभी किए हैं। तो हम आग्रह करते हैं कि हम लोग कितना काम किए हैं उन सब चीजों का ध्यान रखिए।’

सीएम ने आगे कहा कि बिहार का विकास तेजी से हो इसके लिए हम लोग बिहार को विशेष राज्य का दर्जा और विशेष आर्थिक मांग करते रहते हैं। अब वही लोग बोलते रहता है। पहले कभी किए नहीं। मुझे खुशी है कि केंद्र सरकार के इस बार के बजट में आर्थिक सहायता के रूप में सड़क, उद्योग, स्वास्थ्य, पर्यटन और बाढ़ नियंत्रण आदि के लिए सहायता प्रदान की है।

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>