Published On: Sun, Nov 10th, 2024

अजित पवार बोले-बटेंगे तो कटेंगे नारा महाराष्ट्र में नहीं चलेगा: योगी आदित्यनाथ के बयान का विरोध किया, कहा- ये सब UP-झारखंड में चलता होगा


  • Hindi News
  • National
  • BJP Batenge To Katenge; Ajit Pawar Vs Yogi Adityanath Remark | Maharashtra

मुंबई1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
अजित पवार महाराष्ट्र की शिवसेना शिंदे गुट और भाजपा गठबंधन की सरकार में शामिल हैं। वे राज्य के डिप्टी CM हैं। - Dainik Bhaskar

अजित पवार महाराष्ट्र की शिवसेना शिंदे गुट और भाजपा गठबंधन की सरकार में शामिल हैं। वे राज्य के डिप्टी CM हैं।

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के बीच डिप्टी CM और भाजपा-शिवसेना गठबंधन महायुति में शामिल अजित पवार ने कहा कि, ‘बटेंगे तो कटेंगे का नारा उत्तर प्रदेश और झारखंड में चलता होगा, महाराष्ट्र में नहीं चलेगा। मैं इसका समर्थन नहीं करता। हमारा नारा है- सबका साथ सबका विकास।’

दरअसल, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ ने झारखंड और महाराष्ट्र की रैलियों में ‘बंटेंगे तो कटेंगे’ और ‘एक रहेंगे तो नेक रहेंगे’ का नारा दे रहे हैं। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपनी चुनावी रैलियों में ‘एक रहेंगे सेफ रहेंगे’ का नारा दिया है।

पवार ने इंडिया टुडे से बातचीत में कहा- ‘दूसरे राज्यों के भाजपा के मुख्यमंत्री तय करें कि उन्हें क्या बोलना है। महाराष्ट्र में बाहर के लोग आकर ऐसी बातें बोल जाते हैं। हम महायुति में एक साथ काम कर रहे हैं, लेकिन हमारी पार्टियों की विचारधारा अलग-अलग है। हो सकता है कि दूसरे राज्यों में यह सब चलता हो, लेकिन महाराष्ट्र में ये काम नहीं करता।’

शिवसेना बोली- अजित पवार इसका मतलब आगे समझेंगे अजित पवार के बयान पर शिवसेना (शिंदे गुट) नेता संजय निरूपम ने कहा- योगी आदित्यनाथ कह रहे हैं कि अगर आप बिखर जाते हैं, तो कमजोर हो जाते हैं। अगर आप एकजुट रहते हैं, तो मजबूत रहते हैं। अजित दादा आज नहीं समझ रहे हैं, आगे समझ जाएंगे। ‘बंटेंगे तो कटेंगे’ ये लाइन बिल्कुल चलेगी। अजित दादा को समझना पड़ेगा।

राहुल बोले- भाजपा बांटने की राजनीति करती है भाजपा के नारे की न केवल अजित पवार बल्कि विपक्ष की ओर से भी आलोचना की गई है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भाजपा पर विभाजनकारी राजनीति को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है। कांग्रेस ने विशेष रूप से नारे की निंदा करते हुए कहा है कि यह एक धर्म को दूसरे धर्म के खिलाफ खड़ा करने का प्रयास है।

खड़गे ने 9 नवंबर को नागपुर में कहा- योगी के मुंह में राम है और बगल में छुरी है। योगी साधु की कपड़े में आते हैं और फिर बोलते हैं कि बटेंगे तो कटेंगे। बांटने वाले भी वो ही हैं और काटने वाले भी वो ही हैं।

खड़गे ने कहा- इन्होंने हजारों साल पहले मनुस्मृति में बांटा और तब से काटते आ रहे हैं। मनुस्मृति में ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य, शूद्र और अतिशूद्र में बांटा। PM नरेंद्र मोदी बोलते हैं कि एक हैं तो सेफ हैं। अगर मोदी को एक होकर सेफ होना है तो मनुस्मृति को जलाना होगा।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें…

महाराष्ट्र में भाजपा का घोषणा पत्र जारी; किसानों का कर्ज माफ, 25 लाख नई नौकरियां

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी रविवार को अपना घोषणा पत्र (संकल्प पत्र) जारी किया। गृह मंत्री अमित शाह ने घोषणा पत्र को सार्वजनिक किया। डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने बताया कि हमने 25 लाख नौकरियां देने, महाराष्ट्र के पूर्ण विकास, किसानों के लिए भावांतर योजना, कर्जमाफी, स्किल सेंटर्स और महिलाओं को 2100 रुपए देने का संकल्प लिया है। पूरी खबर पढ़ें…

मोदी बोले-हिमाचल, तेलंगाना, कर्नाटक कांग्रेस के शाही परिवार के ATM, वसूली डबल हो गई है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 9 नवंबर को महाराष्ट्र के अकोला में कहा- ‘कांग्रेस की सरकार जिस राज्य में बन जाती है, वह राज्य शाही परिवार (गांधी परिवार) के लिए ATM बन जाता है।’ उन्होंने हिमाचल प्रदेश, तेलंगाना और कर्नाटक सरकार का जिक्र किया। कहा- चुनाव महाराष्ट्र में है और वसूली इन राज्यों में डबल हो गई है। आप अंदाजा लगा सकते हैं कि चुनाव जीतने के बाद क्या लूट होगी। पूरी खबर पढ़ें…

8 नवंबर: महाराष्ट्र में मोदी की पहली रैली, कांग्रेस पर सावरकर का अपमान करने का आरोप लगाया

PM मोदी ने 8 नवबंर को नासिक में एक रैली में कांग्रेस पर सावरकर और बाला साहेब ठाकरे के अपमान का आरोप लगाया था। PM ने कहा था कि महाराष्ट्र की राजनीति में बाला साहब ठाकरे का योगदान अतुलनीय है, लेकिन कांग्रेस नेताओं के मुंह से बाला साहब ठाकरे की प्रशंसा में एक शब्द नहीं निकलता है। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>