Published On: Mon, Jul 15th, 2024

अखिलेश सिंह का 2025 में 57 कांग्रेस विधायक जिताने का टार्गेट; आरजेडी कितनी सीट देगी लड़ने?


ऐप पर पढ़ें

पटना में बिहार प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में आज लोकसभा चुनाव के नतीजों की समीक्षा बैठक हुई। जिसमें राज्य के सभी कांग्रेस जिलाध्यक्ष, पदाधिकारी शामिल हुए। इस दौरान बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने अभी से विधानसभा चुनाव की तैयारी में मजबूती से जुटने के आह्वान किया। साथ ही 2025 में 57 से ज्यादा सीटें जीतने का लक्ष्य निर्धारित किया।

लोकसभा चुनाव के पहली समीक्षा बैठक में अखिलेश प्रसाद ने कहा कि बिहार में जैसा परिणाम हम लोग चाहते थे, वैसा नहीं हुआ लेकिन विधानसभा चुनाव में परिणामों को और बेहतर करेंगे। लेकिन कांग्रेस का परफॉर्मेंस पहले से बेहतर हुआ है। 2 फीसदी वोट बढ़ा। 9 सीटों पर 10 लाख से ज्यादा वोटों की बढ़ोतरी हुई। पिछली बार 30 लाख था, इस बार 40 लाख के पार हुआ। कांग्रेस का स्ट्राइक रेट और प्रदर्शन दोनों बेहतर हुआ है। 

अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में तीन गुणा बड़ा लक्ष्य निर्धारित किया है। पिछले विधानसभा चुनाव में 19 सीटें जीते थे। और इस बार 57 से ज्यादा सीटें जीतने का टारगेट सेट किया है। और पार्टी कार्यकर्ताओं और जिलाध्यक्षों को अभी से चुनाव की तैयारी में जुटने को कहा है। वहीं समीक्षा बैठक में विधानसभा चुनाव के रोडमैप पर चर्चा की गई है। 

यह भी पढ़िए- ‘कांग्रेस के लिए खुशी की बात, लेकिन एकतरफा फैसला…’, उपचुनाव के नतीजों पर बोले JDU के केसी त्यागी

आपको बता दें 2020 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने महागठबंधन के साथ लड़ा था। 70 सीटों में 19 सीट कांग्रेस ने जीती थी। वहीं आरजेडी 144, कांग्रेस 70, सीपीआई माले 19, सीपीआई 6 और सीपीएम 4 सीटों चुनाव लड़ी थी। 2015 के विधानसभा चुनाव में आरजेडी, जेडीयू और कांग्रेस मिलकर लड़ी थी। तब लेफ्ट महागंठबंधन के साथ नहीं थी। राजद ने 101 सीटों में 80, जेडीयू ने 101 सीटों में 71, और कांग्रेस 41 में 27 सीटें जीतने में सफल रही थी। 

इस बार भी कांग्रेस महागठबंधन के साथ चुनाव लड़ रही है। लोकसभा चुनाव में सीट बंटवारे में कांग्रेस को 9 सीटें मिली थी। जिसमें 2 सीटों कटिहार और सासाराम से जीतने में सफल ही थी। हालांकि कांग्रेस की डिमांड 12 से 13 सीटों की थी, लेकिन आरजेडी ने 9 सीटें दी। ऐसे में देखना होगा कि विधानसभा चुनाव में लालू की आरेजडी कांग्रेस को कितनी सीट देती है। 

यह भी पढ़िए- लालू और तेजस्वी पर मुसलमान समाज ने भरोसा नहीं किया; रुपौली की हार पर बरसे जेडीयू के नीरज कुमार

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>