Published On: Thu, Dec 26th, 2024

अकेली महिला पर बदमाशों ने चलाई गोली, हालत गंभीर: ऑटो से उतरकर पैदल जा रही थी घर, घात लगाए बदमाशों ने किया वार; DMCH रेफर – Samastipur News


प्राथमिक उपचार के बाद महिला को भेजा गया दरभंगा

समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर थाना क्षेत्र के नरसिंभा चौक के पास बाइक सवार बदमाशों ने बुधवार रात एक महिला को गोली मारकर जख्मी कर दिया। महिला को पंजरे में एक गोली लगी है। प्राथमिक उपचार के बाद महिला को डीएमसीएच दरभंगा रेफर कर दिया गया।

.

बदमाशों की संख्या चार बताई गई है जो दो बाइक पर सवार थे। जख्मी महिला शिवाजी नगर थाना क्षेत्र के रहियार काकरघाटी की राम ठाकुर की पत्नी रूबी देवी 26 वर्ष बताई गई है। घटना की सूचना पर रोसरा की डीएसपी सोनम कुमारी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।

जख्मी महिला को दरभंगा ले जाते परिजन।

जख्मी महिला को दरभंगा ले जाते परिजन।

बदमाशों ने अचानक चलाई गोली

महिला ने बताया कि वह रात ऑटो से रोसरा से हथौड़ी थाना क्षेत्र के भटोरा गांव अकेले जा रही थी। रोसरा से ही आटो वाले से भी बकझक हो गई थी। ऑटो वाले ने उसे नरसिंभा चौक के पास उतार दिया। जबकि वह भटौरा पहुंचा देने की बात कर रही थी।

वह ऑटो से उतरकर पैदल ही भटोरा गांव के लिए जा रही थी। इसी दौरान चिमनी के पास दो बाइक पर चार लोग खड़े थे अचानक उस पर गोली चला दी। पहले तो लगा कि उसे बाइक का चक्का आवाज किया है लेकिन जब उसके शरीर में झनझनाहट हुई और खून निकलने लगा तो वह जमीन पर नीचे बैठ गई।

बाद में हल्ला होने पर लोगों की भीड़ जुटी तो उसे शिवाजी नगर पीएसी में भर्ती कराया। जहां महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद डीएमसीएच दरभंगा रेफर कर दिया गया। परिवार के लोग उसे रात में ही लेकर दरभंगा रवाना हो गये।

जानकारी देती महिला।

जानकारी देती महिला।

पुलिस पदाधिकारी ने क्या कहा

रोसरा की डीएसपी सोनम कुमारी ने बताया कि आटो से उतर कर हथौड़ी थाना क्षेत्र के भटोरा गांव जा रही महिला पर बदमाशों ने गोली चलाई है। महिला के पंजरे में गोली लगी है। गोली किस कारण से महिला पर चलाई गई है यह अब तक स्पष्ट नहीं है। महिला ने अपना बयान नहीं दिया है। आज पुलिस पदाधिकारी को दरभंगा भेज कर महिला का बयान लिया जाएगा उसके बाद इस मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>