Published On: Wed, May 28th, 2025

अकाली दल के नेता सुखदेव सिंह ढींडसा का निधन: मोहाली में 89 साल की उम्र में अंतिम सांस ली, लंबे समय से बीमार थे – Punjab News



पंजाब में शिरोमणि अकाली दल के सीनियर नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री सुखदेव सिंह ढींडसा का 89 साल की उम्र में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। बुधवार को शाम 5 बजे उन्होंने मोहाली के अस्पताल में अंतिम सांस ली।

.

2019 में उन्हें केंद्र सरकार ने पद्मभूषण अवॉर्ड से सम्मानित किया था, लेकिन उन्होंने 2020 में किसान आंदोलन के दौरान अवॉर्ड लौटा दिया था। वे वर्ष 2000 से 2004 तक केंद्र की अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में मंत्री रहे।

ढींडसा पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल के साथी रहे हैं। हालांकि सुखबीर बादल को पार्टी में बढ़ावा दिए जाने पर अकाली दल को छोड़ दिया था। जिसके बाद उन्होंने से शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) पार्टी बनाई थी। इसके बाद उन्होंने भाजपा से भी गठबंधन किया। हालांकि मार्च 2024 में उन्होंने अकाली दल में अपनी पार्टी का विलय कर दिया था।

अब विस्तार से ढींडसा के बारे में जानिए

  • संगरूर जिले के उभवाल गांव में जन्म सुखदेव सिंह ढींडसा का जन्म 9 अप्रैल 1936 को पंजाब के संगरूर जिले के उभवाल गांव में हुआ था। उन्होंने स्नातक की पढ़ाई गवर्नमेंट रणबीर कॉलेज संगरूर से की थी।
  • 4 बार विधायक बने, मंत्री भी रहे: पंजाब में ढींडसा ने 1972, 1977, 1980 और 1985 में विधानसभा चुनाव जीते। वह परिवहन, खेल, पर्यटन, सांस्कृतिक मामलों और नागरिक उड्डयन जैसे विभागों के मंत्री रहे। इसके साथ वह 1998 से 2004 और 2010 से 2022 तक राज्यसभा के सदस्य रहे।
  • अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में मंत्री रहे ढींडसा 2004 से 2009 तक संगरूर लोकसभा क्षेत्र से सांसद रहे। उन्होंने 2000 से 2004 तक अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में रसायन और उर्वरक, खेल मंत्रालय का कार्यभार संभाला था।
  • अलग पार्टी बनाई, फिर उसे अकाली दल में विलय किया ​​​​​​​ढींडसा ने 2021 में शिरोमणि अकाली दल (टकसाली) और शिरोमणि अकाली दल (डेमोक्रेटिक) के विलय से शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) की स्थापना की। मार्च 2024 में उन्होंने इस पार्टी का शिरोमणि अकाली दल में विलय कर दिया।

हम खबर को अपडेट कर रहे हैं…

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>